सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperatures rose to 40 degrees again, with a three-degree increase causing distress to residents.

Saharanpur News: फिर 40 डिग्री हुआ तापमान, तीन डिग्री की वृद्धि से लोग हुए परेशान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Temperatures rose to 40 degrees again, with a three-degree increase causing distress to residents.
तपिश और भीषण गर्मी के कारण शहर के सबसे व्यस्त दीवानी कचहरी तिराहे से दोपहर के समय काफी कम संख्य
विज्ञापन
- रविवार को दोपहर में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद कम नहीं हुआ गर्मी का असर
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शनिवार की तुलना में तीन डिग्री की वृद्धि से लोग परेशान रहे। दोपहर में हल्के बादल आने के बावजूद गर्मी का असर कम होने की बजाय बढ़ा।
जनपद में 28 मई को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन उसी दिन रात में 17 एमएम बारिश होने और तूफान आने के बाद अगले दिन 29 मई को न्यूनतम तापमान गिरकर 23 और अधिकतम तापमान आठ डिग्री गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। उसके बाद 30 मई की रात फिर तूफान और बारिश आई। तब से न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था और अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस को पार नहीं कर पा रहा था, लेकिन रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 पर पहुंच गया और अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर। इसकी वजह से दोपहर में गर्मी का प्रकोप रहा। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। उधर, मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने तथा तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है। 12 जून को बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बीते आठ दिन का तापमान
तिथि-----न्यूनतम---अधिकतम
07 जून----27------40
06 जून----26------37
05 जून----26------35
04 जून----26------37
03 जून----24------36
02 जून----23------34.5
01 जून----23.5-----34
31 मई----23-------28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed