सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leopard arrives in Danatpur, villagers panic

Saharanpur News: दानतपुर में तेंदुए की आमद, ग्रामीणों में दहशत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Leopard arrives in Danatpur, villagers panic
चिलकाना के गांव दानतपुर में जंगली जानवर के पंजों के निशान।स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
- वन विभाग ने दिया पिंजरा लगाने का आश्वासन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकाना। गांव दानतपुर में ग्रामीणों ने खेतों के आसपास तेंदुआ देखने का दावा किया है। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल बना है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का भरोसा दिलाया है।

ग्रामीण टिंकू, बंटी, सौरभ ने बताया कि वह खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने गांव के बाहरी छोर पर माता के स्थान के पास तेंदुआ देखा। इसके बाद वह गांव लौट गए। उन्होंने ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। गांव के अधिकांश किसान खीरे की खेती करते हैं, जिससे लोग रात के समय खेतों में भी जाते हैं। तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए रात में खेत में जाना कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से रात के समय तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आ रही है। मंजीत सिंह ने बताया कि तेंदुआ एक सप्ताह से दिखाई दे रहा है। रेंजर कपिल कुमार एवं वन दरोगा दुर्वेश कुमार ने गांव पहुंच स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी तथा जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed