सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rules ignored, modified silencers sold for Rs 700 to Rs 2250

Saharanpur News: नियम दरकिनार, 700 से 2250 रुपये में बिक रहे मॉडिफाइड साइलेंसर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rules ignored, modified silencers sold for Rs 700 to Rs 2250
सहारनपुर में घंटाघर ​​​स्थित बाइक की दुकान में रखे साइल
विज्ञापन
- प्रतिबंधित मॉडिफाइड साइलेंसर को लेकर अलग-अलग जगहों का किया स्टिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। वायु प्रदूषण कम करने के लिए बाइक और कार में बदलाव पर पूरी तरह रोक है। बदलाव कराने पर सजा व एक लाख रुपये तक के जुर्माने नियम है। टीम ने प्रतिबंधित मॉडिफाइड साइलेंसर की बिक्री को लेकर कई दुकानों पर पहुंचकर बात की गई। देखने में आया कि दुकानदार नियम को दरकिनार कर मॉडिफाइड साइसेंलर धड़ल्ले से बेच रहे हैं। जिस साइलेंसर की जितनी आवाज, उतनी कीमत निर्धारित है। तेज आवाज करने वाले साइलेंसर की कीमत 2250 रुपये तक बताई गई। इस साइलेंसर में जाली (फिल्टर) नहीं होता।
टीम ने घंटाघर के पास देहरादून रोड पर ढमोला नदी से पहले दुकानों पर पहुंची। यहां पता चला कि दुकानदार दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने को तैयार है। उन्होंने साइलेंसर को बाकायदा दुकानों के बाहर खुले में रखा हुआ है, जिससे कि ग्राहक देखकर आ सकें। जब दुकानदार से आवाज करने वाले साइलेंसर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले मॉडल पूछा उसके बाद यह पूछा कि कितनी आवाज वाला चाहिए कम या अधिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल बताने के बाद वह आसानी से साइलेंसर लगाने को राजी हो गए। उन्होंने स्टैंडर्ड और क्लासिक बुलेट के लिए अलग-अलग साइलेंसर दिखाए, जो आवाज करते हैं। इनकी कीमत 700 रुपये से लेकर 2250 रुपये तक बताई गई। उनका कहना है कि कीमत आवाज के डेसिबल पर निर्भर करती है। दोपहिया वाहन में लोग इंजन के ऊपर सायरन लगवाते हैं, इन्हें लगाने वाले कारीगरों ने बताया कि आवाज के आधार पर कीमत तय होती है। इसी तरह गंगोह के रामबाग में बाइक मॉडिफाइड की जा रही है। यहां दुकानदार ने दावा किया कि एक घंटे में बाइक मॉडिफाइड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

-- घंटाघर के पास रिपोर्टर व दुकानदार की बातचीत
रिपोर्टर : बुलेट के साइलेंसर कितने रुपये का है।
दुकानदार : आपको कैसा चाहिए।
रिपोर्टर : ऐसा हो, जिसकी आवाज तेज हो।
दुकानदार : मिल जाएगा, लेकिन तेज आवाज वाला चाहिए या कम।
रिपोर्टर : तेज वाला ही चाहिए।
दुकानदार : 700 रुपये से शुरुआत है, लेकिन आपकी बाइक किस मॉडल की है और कौन सी है।
रिपोर्टर : बाइक 2023 मॉडल क्लासिक है।
दुकानदार : कोई बात नहीं 2250 रुपये में मिल जाएगा।
रिपोर्टर : तेज आवाज वाले साइलेंसर की खूबी क्या है।
दुकानदार : उसमें जाली नहीं होती, जिसकी वजह से आवाज सीधे बाहर आती है।
रिपोर्टर : एक-दो दिन में आता हूं।
दुकानदार : कोई बात नहीं, जब मर्जी आ जाओ। साइलेंसर जैसा मर्जी लगवा लेना।
-- तीतरों में रिपोर्टर और दुकानदार की बात
रिपोर्टर : बुलेट मॉडिफाइड करानी, जिसमें साइलेंसर भी बदला जाना है।
दुकानदार : हो जाएगी, लेकिन मॉडल कौन सा है।
रिपोर्टर : 2025 मॉडल है।
दुकानदार : मॉडिफाइड साइलेंसर के रेट अलग-अलग हैं।
रिपोर्टर : अच्छा और तेज आवाज करने वाला साइलेंसर कितने का लगेगा।
दुकानदार : 1700, 2200 और 3300 रुपये का है।
रिपोर्टर : साइलेंसर लगवाने में कितना समय लगेगा।
दुकानदार : एक घंटे में काम हो जाएगा।
-- यह है सजा व जुर्माने का प्रावधान
- किसी वर्कशाॅप या गैराज में प्रतिबंधित पार्ट्स मिलते हैं तो संचालक पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना का प्रावधान है।
- कोई वाहन मालिक वाहन में अनधिकृत तरीके से बदलाव कराता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें छह माह तक की सजा का भी प्रावधान है।
- जिन वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर या अन्य ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले यंत्र मिले तो उनका पंजीयन प्रमाणपत्र निलंबित होगा।

-- वर्जन
बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाना प्रतिबंधित है। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुलेट से पटाखा छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अगर कोई दुकानदार मॉडिफाइड साइलेंसर बेच रहा है तो गलत है। जांच कराई जाएगी।- शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed