{"_id":"6998443e0189faa2a207d416","slug":"death-in-harsh-firing-groom-s-brother-in-law-opened-fire-while-dancing-bjp-mandal-general-secretary-shot-in-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में मौत: दूल्हे के जीजा ने मारी गोली, भाजपा मंडल महामंत्री के सीने में लगी, बेटा बोला साजिशन मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में मौत: दूल्हे के जीजा ने मारी गोली, भाजपा मंडल महामंत्री के सीने में लगी, बेटा बोला साजिशन मारा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Feb 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: गोशाला रोड स्थित रामलीला भवन में आयोजित शादी समारोह में भाजपा मंडल महामंत्री की गोली लगने से मौत हो गई। 'तमंचे पर डिस्को' गाने पर दूल्हे का जीजा लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शिवचरण रोहिला की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली मंडी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में मानकमऊ मंडल के भाजपा महामंत्री शिवचरण रोहिला (50) की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। पकड़ा गया आरोपी दूल्हे का जीजा है।
Trending Videos
थाना सदर बाजार क्षेत्र में नवादा रोड पर कमल विहार जाली वाली फैक्टरी निवासी शिवचरण रोहिला बृहस्पतिवार रात कोतवाली मंडी क्षेत्र के रहने वाले नवीन उपाध्याय के बेटे की शादी में शामिल हुए थे। शादी समारोह गोशाला रोड स्थित रामलीला भवन में चल रहा था। नवीन उपाध्याय का रिश्तेदार रोहित उपाध्याय निवासी मोहल्ला सरस्वती विहार थानाभवन जिला शामली डीजे पर गाना बजवाकर हाथ में पिस्टल लेकर डांस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई, जो पास में खड़े शिवचरण रोहिला की छाती में जा लगी। गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन व अन्य लोग घायल शिवचरण को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवचरण रोहिला पर मानकमऊ मंडल में महामंत्री का पद था।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एएसपी मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के बेटे हर्षित रोहिला की तहरीर पर हत्या की धारा में रोहित उपाध्याय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी रोहित उपाध्याय को बाबा लालदास मंदिर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है।
बेटा बोला-पिता की साजिश के तहत हत्या की गई
बेटे हर्षित रोहिला ने तहरीर देकर बताया कि नवीन उपाध्याय पिता के परिचित हैं। बेटे ने आरोपी रोहित उपाध्याय पर जान बुझकर और साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। उनके पिता गार्डों की नौकरी लगवाने का काम करते थे और वर्तमान में मानकमऊ मंडल में भाजपा के महामंत्री पद पर कार्यरत थे।

मूलरूप से चंदनपुर के रहने वाले थे शिवचरण
शिवचरण रोहिला मूलरूप से रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चंदनपुर के रहने वाले थे। वह पिछले करीब 20 साल से थाना सदर बाजार क्षेत्र में नवादा रोड पर कमल विहार जाली वाली फैक्टरी में किराये पर रह रहे थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की अभी शादी नहीं हुई है। चंदनपुर गांव में महापौर डॉ. अजय कुमार व पूर्व महापौर संजीव वालिया पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।