{"_id":"69c3d0540797504e9603417c","slug":"delhi-dehradun-expressway-one-side-lane-opened-at-this-place-in-saharanpur-know-when-it-will-be-inaugurated-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: सहारनपुर में एक साइड की लेन वाहनों के लिए खोली, जानें कब होगा पूरे का उद्धघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: सहारनपुर में एक साइड की लेन वाहनों के लिए खोली, जानें कब होगा पूरे का उद्धघाटन
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: जिले के बड़गांव क्षेत्र में एक साइड वाहनों के लिए खोल दी गई है। ट्रायल रन के लिए पूरे एक्सप्रेसवे जल्द ही खोला जा सकता है। अप्रैल में इसका उद्घाटन होने की पूरी उम्मीद है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़गांव इंटरचेंज के पास एक साइड से गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे ट्रायल रन के लिए जल्द ही खुलने वाला है। जिले में लाखनौर से डाट मंदिर तक पहले ही इस पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं अब बड़गांव क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर एक्सप्रेसवे की एक साइड वाहनों के लिए खोल दी गई है। अप्रैल माह में प्रधानमंत्री द्वारा इसका लोर्कापण देहरादून से किया जाएगा। उत्तराखंड सरकार इसकी तैयारियों में जुटी है।
Trending Videos
करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 74 किमी का हिस्सा सहारनपुर से गुजरता है। इसमें नागल के लाखनौर से डाट काली मंदिर तक के मार्ग को जनवरी माह में ही वाहनों के लिए खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव क्षेत्र में जडौदा पांडा से लाखनौर तक 33 किमी के हिस्से पर फिनिशिंग का काम भी अंतिम चरण में है। ऐसे में जिले में इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बड़गांव क्षेत्र में भी एक्सप्रेसवे की एक साइड वाहनों के लिए खोल दी गई है। जल्द ही पूरा एक्सप्रेसवे ट्रायल के लिए खोल दिया जाएगा।
ये भी देखें...
Saharanpur: वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
ये भी देखें...
Saharanpur: वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
उसके बाद दिल्ली से देहरादून की 210 किमी की दूरी को ढाई से तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर देहरादून तक जा रहा है, जो बागपत, शामली और सहारनपुर को जोड़ता है।
रेस्ट एरिया अभी तक पड़े अधूरे
हर 30 किमी पर बनने वाले रेस्ट एरिया अभी तक अधूरे पड़े हैं। बड़गांव इंटरचेंज से दिल्ली की ओर करीब दो किमी दूर स्थित बडूली रेस्ट एरिया पर बिल्डिंग निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे बिहारीगढ़ क्षेत्र में केवल सड़क बनाकर छोड़ दी गई है। यहां केवल रेस्ट एरिया के साइन बोर्ड लगाकर छोड़ दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन रेस्ट एरिया में फूड कोर्ट, पेट्रोल पंप आदि की सुविधाएं मिलेंगी।

ये बोले...
एक्सप्रेसवे के अधूरे सभी कार्य तकरीबन पूरे हो चुके हैं। इस पर लगे बैरिकेड्स धीरे-धीरे हटाए जा रहे हैं। इसे शीघ्र ही ट्रायल रन के लिए खोल दिया जाएगा।
- सोनू सिंह, जेई एनएचएआई
एक्सप्रेसवे के अधूरे सभी कार्य तकरीबन पूरे हो चुके हैं। इस पर लगे बैरिकेड्स धीरे-धीरे हटाए जा रहे हैं। इसे शीघ्र ही ट्रायल रन के लिए खोल दिया जाएगा।
- सोनू सिंह, जेई एनएचएआई