{"_id":"699b515546ab0b9ee70d7474","slug":"doctor-returning-from-umrah-dies-in-road-accident-seven-family-members-seriously-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-169964-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उमराह कर लौट रहे चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत, सात परिजन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उमराह कर लौट रहे चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत, सात परिजन गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्टेट हाईवे पर साधारणसिर चौराहे के पास हुआ हादसा
- उमराह से लौटे ग्रामीण को दिल्ली से घर ला रहे थे परिजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नागल (सहारनपुर)। सऊदी अरब से उमराह कर लौट रहे गांव पठलोकर निवासी डॉ. आबिद अली (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी दो पत्नी सहित सात परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। हादसा नागल थाना क्षेत्र में हादसा साधारणसिर चौराहे के पास हुआ।
दरअसल, डॉ. आबिद अली उमराह करने सऊदी अरब गए थे। वह वहां से लौटे तो परिजन उन्हें रिसीव करने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर गए थे। डॉ. आबिद दो पत्नी सीमा खान और बुशरा खातून, आठ साल का बेटा उमेर, देवबंद के खानकाह निवासी अब्दुल रहीम, नौसाबा निवासी काशीपुर और दो साले फरीद और आदिल निवासी कम्बोह का पुल थाना मंडी सहारनपुर कार में सवार होकर लौट रहे थे।
रात करीब दो बजे उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉ. आबिद को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस ने ही बताया कि आबिद अली उमरा करने सऊदी अरब गए थे। परिजन उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे से लेकर गांव लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। आबिद अली मुजफ्फराबाद में चिकित्सक थे। दोपहर बाद उनके शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया गया। उनके परिवार में दो पत्नी, दो बेटे तथा एक बेटी है। उनकी एक पत्नी सीमा खान स्वास्थ्य विभाग में एएनएम हैं।
Trending Videos