सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passengers arriving to celebrate Holi, crowds gather at the railway station

Saharanpur News: होली मनाने के लिए आ रहे यात्री, रेलवे स्टेशन पर होने लगी भीड़

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Passengers arriving to celebrate Holi, crowds gather at the railway station
सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में  चढ़ते यात्री
विज्ञापन
- पंजाब से बिहार जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़, स्पेशल ट्रेन चलने के बाद भी परेशानी
Trending Videos


- लगातार बढ़ रही ट्रेनों में वेटिंग, कई में तो नो रूम की स्थिति, एसी कोच तक में भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। होली में कुछ दिन शेष हैं, जिसके लिए दूर के यात्री लौटना शुरू हो गए हैं। इस वजह से रेलवे स्टेशन पर भीड़ शुरू हो गई है। पंजाब, जम्मूतवी से पूर्वांचल, बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट के लिए धक्की-मुक्की की नौबत हो रही है। स्पेशल ट्रेनें चलने के बाद भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अगले महीने के पहले सप्ताह में होली का त्योहार है। होली पर घर जाने के लिए लोगों ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। काफी लोगों ने टिकट बुकिंग कर अपनी सीट कंफर्म भी करा ली है। रविवार को जम्मूतवी और पंजाब से आने वाली अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण सुपरफास्ट, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाईनगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में आलम यह था कि शौचालय की खिड़की से कोच के अंदर घुसने को मजबूर थे। इस दौरान कुछ यात्रियों ने स्लीपर कोच को ही अपना ठिकाना बना लिया और वह कोच में सामान लेकर दरवाजे के निकट ही बैठ गए। सहारनपुर से पूर्वांचल और बिहार जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 50 से ऊपर पहुंच गई है। कई ट्रेनों की हालत यह है कि उनमें होली पर सीट खाली ही नहीं है। टिकट बुकिंग बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भीड़ के आगे कम होली स्पेशल ट्रेनें
होली पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। कई स्पेशल ट्रेनें शुरू हो गई। कुछ 25 फरवरी के बाद शुरू हो जाएंगी, जो सात मार्च तक संचालित होंगी। होली पर भीड़ के चलते स्पेशल ट्रेनें भी कम पड़ गई है। लोग स्पेशल से ज्यादा नियमित ट्रेनों में बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed