{"_id":"699bf3e04ce2704b35008e15","slug":"saharanpur-bike-falls-into-drain-due-to-collision-with-vehicle-woman-dies-after-sinking-into-swamp-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: वाहन की टक्कर से नाले में गिरी बाइक, दलदल में धंसने से महिला की मौत, पति और बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: वाहन की टक्कर से नाले में गिरी बाइक, दलदल में धंसने से महिला की मौत, पति और बेटी घायल
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्बूगढ़ गांव निवासी दीपक अपनी पत्नी रेखा और बेटी परी के साथ बाइक पर जा रहा था। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा हो गया। रेखा की मौत हो गई। घायल दीपक और परी का उपचार कराया गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
रेखा की मौत के बाद बेसुध हुआ पति।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नानौता स्थित दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी दो साल की बच्ची नाले में जा गिरे। हादसे में महिला रेखा (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति दीपक और बेटी परी घायल हो गए।
Trending Videos
इसी नाले में गिरकर हुई रेखा की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को क्षेत्र के गांव जम्बूगढ़ निवासी दीपक अपनी पत्नी रेखा तथा बेटी परी के साथ दोपहर करीब दो नगर स्थित बाजार में रहा था। पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। तीनों बाइक के साथ ही नाले में जा गिरे। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायल दीपक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं उसकी पत्नी रेखा नाले में दलदल में धंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दलदल में फंसने से उसका दम घुट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक व परी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने बताया कि परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। ऐसे में शव उन्हें सौंप दिया गया।
