{"_id":"69921e5eb510dad4a908bd2a","slug":"dr-vipin-parmar-selected-for-innovative-farmer-award-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-169497-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नवोन्मेष किसान पुरस्कार के लिए डॉ. विपिन परमार का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नवोन्मेष किसान पुरस्कार के लिए डॉ. विपिन परमार का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कृषि के क्षेत्र में नवाचार करने वाले डॉ. विपिन परमार का चयन नवोन्मेष किसान पुरस्कार के लिए हुआ है। इस पर जनपद के कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने खुशी व्यक्त की है।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाह ने बताया कि डाॅ. विपिन परमार ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली से टिशु कल्चर में पीएचडी की हुई है। उन्होंने सहारनपुर में कृषि नवाचार का कार्य कृषि विज्ञान केंद्र एवं अन्य विभागों के तकनीक के सहयोग से शुरू किया। परमार ने मशरूम उत्पादन, कीड़ा जड़ी मशरूम प्रयोगशाला, बायो फ्लॉक फिश उत्पादन, जैविक बागवानी, बायो फोर्टीफाइड धान, गेहूं, सब्जी उत्पादन, केला उत्पादन, मुर्गी पालन, वर्मी कंपोस्ट, पशुपालन, जैविक उत्पादन, कृषि आदि में कृषि नवाचार किया। उनके कार्यों को देखते हुए उनका चयन पुरस्कार के लिए हुआ है, जो सहारनपुर के लिए खुशी की बात है।
Trending Videos