{"_id":"69921fa7c6a12b9b4b0dfd4f","slug":"nomadic-community-gets-respect-only-in-bjp-aseem-arun-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-169482-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में ही मिला घुमंतू समाज को सम्मान : असीम अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में ही मिला घुमंतू समाज को सम्मान : असीम अरुण
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह(सहारनपुर)। नवीन अनाज मंडी में घुमंतू समाज आभार स्वाभिमान रैली आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार घुमंतू समाज की पीड़ाओं को दूर कर उन्हें सम्मान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।
रैली में वक्ताओं ने घुमंतू समाज के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, अंग्रेजों के दमन और वर्तमान में सामाजिक-राजनीतिक अधिकारों की आवश्यकता पर विस्तार से विचार रखें। राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि घुमंतू समाज कल्याण बोर्ड के गठन से विकास के नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र बनवाने पर बल दिया तथा जाति प्रमाणपत्र से जुड़ी समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस को निर्दाेष लोगों को परेशान न करने की नसीहत देते हुए गंगोह या नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के किसी एक गांव में एक करोड़ रुपये की लागत से बरातघर निर्माण की घोषणा की।
रैली आयोजक अखिल भारतीय घुमंतू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष जोगी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र में सरकार बनने पर समाज की सुध ली गई और कल्याण बोर्ड के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास हुआ। उन्होंने सभी 12 घुमंतू समुदायों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया तथा सहारनपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य पद और बरातघर के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग रखी। विधायक किरत सिंह और नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने पूर्ववर्ती सरकारों की कानून व्यवस्था, सड़कों और बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वर्तमान सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा बरातघर के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बागपत जिलाध्यक्ष वेदपाल जोगी ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। रैली संयोजक शिवम जोगी व सह संयोजक प्रवीण जोगी रहे, जबकि संचालन राजेश जोगी और सुनील जोगी ने किया।
Trending Videos