{"_id":"69921f3cc33186056f0403c8","slug":"trains-cancelled-for-three-months-will-be-restored-in-13-days-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-169488-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 13 दिन बहाल हो जाएगी तीन माह से निरस्त चल रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 13 दिन बहाल हो जाएगी तीन माह से निरस्त चल रहीं ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे के कारण तीन माह से निरस्त चल रही ट्रेनें 13 दिन बाद पटरी पर लौट आएगी। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा।
बता दें कि रेलवे ने एक दिसंबर 2025 से कोहरे के चलते तीन माह के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली 14 ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। रेलवे का मानना था कि कोहरे में लंबी दूरी के ट्रेनें काफी लेट होती है। ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब 28 फरवरी के बाद अलग-अलग तिथियों में ट्रेनें बहाल हो जाएंगी। इसके लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। बहाल होने वाली ट्रेनों में 14617-18 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 14523-24 बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस, 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस, 12357-58 कोलकाता-दुर्गियाना एक्सप्रेस, 14605-06 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस आदि शामिल है। इनके अलावा 14682 जालंधर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अंबाला के बजाय जालंधर तक संचालित होगी। अभी तक यह ट्रेन अंबाला कैंट तक चल रही।
Trending Videos