{"_id":"69cadd0fb7d256987c0f3fd5","slug":"expressway-ready-for-inauguration-illegal-cuts-pose-a-threat-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172402-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लोकार्पण के लिए तैयार एक्सप्रेसवे, अवैध कट हैं खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लोकार्पण के लिए तैयार एक्सप्रेसवे, अवैध कट हैं खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप के सामने खुला अवैध कट। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी छुटमलपुर । दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री अप्रैल में इसका लोकार्पण करेंगे। इसके लिए अधिकारी रात-दिन तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन अभी भी एक्सप्रेसवे पर अवैध कट खुले हैं। एक्सप्रेसवे पर सौ की रफ्तार से कारें फर्राटा भर रही हैं, जिनकी वजह से अवैध कट हादसों को न्योता दे रहे हैं।
दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक 210 किमी लंबे एक्सप्रेसवे के ज्यादातर हिस्से को वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। केवल बड़गांव में एक साइड पर वाहन चल रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि लोकार्पण से पहले यहां भी दोनों साइडों को वाहनों के लिए खोला जाएगा।
जिले में लाखनौर से देहरादून तक के हिस्से पर तो दो माह से वाहन दौड़ रहे हैं। यहां लाखनौर, गागलहेड़ी, हरोड़ा, बड़कलां, रसूलपुर में प्रवेश और निकास द्वार बना कर टोल बूथ भी तैयार कर दिए गए हैं, लेकिन अभी तक अवैध कट बंद नहीं किए गए हैँ। लाखनौर, हसनपुर भलस्वा, गागलहेड़ी बाईपास पर दर्जन भर जगहों पर एक्सप्रेसवे पर गांवों के रास्तों और ढाबों के सामने से एंट्री हो रही है।
ऐसे ही छुटमलपुर और बिहारीगढ़ के बीच अमानतगढ़ में ढाबों तथा पेट्रोल पंप के सामने अवैध कट खुले हुए हैं। इनसे बिना किसी रोक टोक के वाहन एक्सप्रेसवे पर एंट्री कर रहे हैं। यहां तो एक बार एनएचएआई ने ढाबों के सामने के कट को बंद करा दिया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद इसे फिर से खोल दिया गया।
अचानक एक्सप्रेसवे पर वाहन के चढ़ने की दशा में पीछे से आने वाले तेज रफ्तार वाहन की उससे टक्कर हो सकती है जिसका परिणाम यात्रियों की जान पर भारी पड़ेगा।
Trending Videos