{"_id":"69c19b9d26277310aa0f6abe","slug":"fire-breaks-out-while-cooking-with-a-gas-cylinder-car-and-belongings-reduced-to-ashes-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171897-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सिलिंडर में खाना बनाते समय लगी आग, कार व सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सिलिंडर में खाना बनाते समय लगी आग, कार व सामान जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। चापरचीड़ी गांव में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे घर में खड़ी कार और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घर में सो रही दोनों बेटियों को पिता ने बमुश्किल सुरक्षित निकाला। बाद में अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
गांव निवासी संदीप ने बताया कि सोमवार को पत्नी बेबी रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इससे पहले घर वाले कुछ समझ पाते बराबर में खड़ी कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संदीप ने बताया कि आग लगने से घर में लगा एसी, डबल बेड, इन्वर्टर, बैटरी, अनाज, कपड़े के अलावा वहां खड़ी कार जलकर राख हो गई।
संदीप ने बताया कि जिस समय आग लगी उस दौरा घर में पत्नी बेबी, मां बिशम्बरी, तीन साल की बेटी महक व दो साल की बेटी मंदीप मौजूद थी। मां, पत्नी और संदीप बाहर थे, जबकि दोनों बेटियां अंदर कमरे में सो रही थी। संदीप, पत्नी बेबी व मां बिशम्बरी बाहर की ओर भाग गए, जबकि दोनों बेटियां कमरे में सोती रह गई। थोड़ी देर बाद बेबी को दोनों बेटियों की याद आई। इसके बाद पिता संदीप कमरा में पहुंचा और दोनों बेटियों को बमुश्किल सुरक्षित निकाला।
Trending Videos