सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog brings chilly feeling, minimum temperature drops by three degrees

Saharanpur News: कोहरे ने कराया सर्दी का अहसास, तीन डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fog brings chilly feeling, minimum temperature drops by three degrees
सहारनपुर में रविवार को छाया कोहरा। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- जनपद में रविवार की सुबह कोहरे के कारण 150 मीटर तक रही दृश्यता
Trending Videos



सहारनपुर। मार्च समाप्ति की ओर है। इसके बावजूद जनपद में कोहरा आ रहा है। रविवार को कोहरे के चलते दृश्यता 150 मीटर तक रही। हल्की सर्दी का असर रहा। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
जनपद में बृहस्पतिवार और शुक्रवार दो दिन की बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट रही थी लेकिन मौसम पूरी तरह खुल गया था। ऐसे में शनिवार को दिनभर अच्छी धूप रही थी। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान तीन और अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई थी। रविवार की सुबह जब लोग जगे तो मौसम पूरी तरह साफ रहा। धूप निकल चुकी थी, लेकिन करीब साढ़े सात बजे अचानक से कोहरा बनना शुरू हुआ। देखते ही देखते आठ बजे तक देहात क्षेत्र में कोहरा घना हो गया, जिसकी वजह से दृश्यता 150 मीटर तक रह गई। इसकी वजह से हाईवे पर वाहनों की गति थोड़ी धीमी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 13 से गिरकर दस डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान शनिवार के समान 25 डिग्री सेल्सियस ही रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed