फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Girlfriend alleges Nouman murder lodges complaint with SSP

Saharanpur News: प्रेमिका ने लगाए नौमान की हत्या के आरोप, एसएसपी से शिकायत

Wed, 22 Jul 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend alleges Nouman murder lodges complaint with SSP
गंगोह। ताताहेड़ी गांव के पास 15 जुलाई को हुई शामली के वांछित बदमाश तीतरवाड़ा निवासी नौमान की मौत के मामले में उसकी प्रेमिका एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में बताया कि नौमान की प्रेमिका ने बताया कि घटना वाली रात वह नौमान और उसके साथी शावेज के साथ थी। उनके पीछे कई युवक लगे थे। आरोपियों ने उनके ऊपर रेत भी फेंका, जिसके बाद उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। नौमान ने विरोध किया तो उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसी बीच वह बेहोश हो गई। जब वह होश में आई तो नौमान को खून और मिट्टी से लथपथ शव पड़ा था। शावेज ने उसे बदनामी के डर से चुप रहने को कहा और घर भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, सोशल मीडिया पर नौमान की प्रेमिका का एक फोटो वायरल हो रहा है। इसमें वह हाथ में तमंचा लिए एक बाग में नौमान के साथ खड़ी नजर आ रही है। प्रेमिका ने बताया कि यह फोटो घटना से करीब दो घंटे पहले की है और उसमें दिखाई दे रहा तमंचा उसका नहीं, बल्कि शावेज का था। बता दें, कि पिछले सप्ताह नौमान की मौत हो गई थी। जांच में आया था कि सड़क हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस मामले में सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed