सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Half the Picture on Blood Stocks Clears Up: Three Banks Step Forward, Three Remain Silent

Saharanpur News: ब्लड स्टॉक पर आधी तस्वीर साफ, तीन बैंक आगे आए, तीन ने साधी चुप्पी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Half the Picture on Blood Stocks Clears Up: Three Banks Step Forward, Three Remain Silent
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्टॉक ब्लड जमा कराने के लिए तीन निजी केंद्र संचालक आगे आए हैं, जबकि तीन अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं। अभी ब्लड स्टॉक पर आधी तस्वीर ही साफ हुई है। देरी होने से हर दिन ब्लड का कम होता जा रहा है।
Trending Videos

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अंतरजनदीय टीम ने दो अप्रैल को कमियां मिलने पर छह ब्लड बैंक बंद किए थे। इनमें श्रीबाला जी चैरिटेबल, सुधार जन कल्याण देवबंद, रिद्धि चैरिटेबल, शहीद भगत सिंह, सिद्धि चैरिटेबल और जीवन धारा चैरिटेबल ब्लड केंद्र शामिल थे। इन सभी पर भारी अनियमितता पाई गई थी। ब्लड का रिकॉर्ड तक पूरा नहीं था। खून बर्बाद न हो, इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने विभाग को आदेश थे कि बंद किए गए ब्लड बैंकों से खून को जिला अस्पताल में जमा कराया जाए। इसी कड़ी में सोमवार को श्रीबालाजी चैरिटेबल, रिद्धि चैरिटेबल ब्लड और शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ब्लड केंद्र गंगोह के संचालक जिला अस्पताल के ब्लड में पहुंचे और स्टॉक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी की। हालांकि, अभी तक किसी भी ब्लड बैंक ने ब्लड जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ब्लड बैंकों ने मंगलवार को ब्लड देने की बात कही है, जबकि सिद्धि चैरिटेबल, सुधार जन कल्याण देवबंद, जीवन धारा चैरिटेबल ब्लड केंद्र की तरफ से कोई रिकॉर्ड नहीं दिया गया। अब जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ब्लड की एक्सपायरी भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में नए सिरे से ब्लड की जांच होगी। इसमें काफी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed