सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Holika Dahan at 1,582 places today, colours to be played the day after tomorrow

Saharanpur News: 1,582 स्थानों पर होलिका दहन आज, परसों खेला जाएगा रंग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan at 1,582 places today, colours to be played the day after tomorrow
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सहारनपुर। जनपद में 1,582 स्थानों पर होलिका पूजन के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। चूंकि इस बार होली पर चंद्रग्रहण का साया है। ऐसे में होलिका दहन के बाद एक दिन छोड़कर बुधवार को दुलेंडी होगी। होली को लेकर बाजार भी गुलजार हैं।
आज होने वाले होलिका दहन और पूजन की सभी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी की है। सोमवार को महिलाएं होलिका का पूजन कर बच्चों की लंबी उम्र के साथ सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। होलिका की परिक्रमा कर सूत्र बांधेंगी। शाम के समय होलिका दहन होगा। इस बार होली पर्व पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया है। ऐसे में सोमवार के बाद मंगलवार के बजाए बुधवार को दुल्हेंडी का पर्व होगी। इस दिन जमकर होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर महानगर में विशेष तैयारियां की गई है। जगह-जगह पर होलिका सजाई गई है। ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी ने बताया कि दो मार्च को शाम 5.18 बजे से भद्रा शुरू होकर तीन मार्च की सुबह 4.56 मिनट तक रहेगी। रात्रि 12.50 से 2.02 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। तीन मार्च को स्नान और दान की पूर्णिमा मनाई जाएगी। चार मार्च को रंगोत्सव होगा।
अबीर गुलाल के साथ कचरी पापड़ से महक रहा बाजार : सहारनपुर। होली को लेकर बाजार भी तैयार है। शहर से लेकर देहात तक के बाजारों पर रंगोत्सव का खुमार है। सड़क किनारे दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed