फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Independence Day will be celebrated in the district with grandeur and in a traditional manner.

Saharanpur News: जनपद में भव्यता और परंपरागत रूप से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

Thu, 13 Aug 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Independence Day will be celebrated in the district with grandeur and in a traditional manner.
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस को भव्यता एवं परंपरागत रूप से मनाए जाने के संबंध में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, फल वितरण, रूट मार्च आदि कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। निर्देश दिए कि रूट मार्च के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाए। नगर क्षेत्र में नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग द्वारा महापुरुषों की मूर्ति स्थलों सहित समस्त क्षेत्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता रखे। फल वितरण कार्यक्रम राजकीय चिकित्सालय, कुष्ठ आश्रम, मानव मंदिर सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर होगा। बृहस्पतिवार से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को शामिल करते हुए स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति की भावना से मनाया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार, मुख्य वार्डन सिविल डिफेंस राजेश जैन, शीतल टंडन, ब्रित चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विभाजन विभीषिका दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज में होंगे कार्यक्रम
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान महोत्सव के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को सुबह दस बजे से मंडलायुक्त कार्यालय से राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट तक तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ तिरंगा महोत्सव एवं स्वयं सहायता समूहों, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। सुबह 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में विभाजन विभीषिका से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विस्थापित परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित कर त्रासदी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की याद में मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed