फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat development to gain momentum; schemes worth 225 crore prepared.

Saharanpur News: पंचायतों के विकास को मिलेगी रफ्तार, 225 करोड़ की योजनाएं तैयार

Thu, 13 Aug 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Panchayat development to gain momentum; schemes worth 225 crore prepared.
सहारनपुर। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत कार्ययोजना को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जिले में अभी तक 331 पंचायतों ने अपनी-अपनी कार्ययोजना को अपलोड किया है। जिले की 884 ग्राम पंचायतों में तकरीबन सवा दो सौ करोड़ रुपये की योजनाओं को अपलोड किया जाना है।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2026-27 में होने वाले विकास कार्यों को योजना को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। योजना को पहले ही अमलीजामा पहना दिया गया था। पोर्टल बंद होने के चलते इसमें कुछ रुकावटें आईं। योजना को अगस्त मध्य तक पोर्टल पर किया जाना है। अभी तक 311 ग्राम पंचायतों की कार्य योजना को अपलोड किया जा चुका है। इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत ग्राम सभा में कोरम की पूर्ति, जनभागीदारी, पंचायत के संकल्प के अनुरूप कार्यों का चयन, स्वयं के संसाधनों (ओएसआर) के उपयोग तथा अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर 100 अंकों की मूल्यांकन प्रणाली लागू की गई है।
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों को कार्ययोजना तैयार करते समय जनसहभागिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक मानक का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य योजना में नाली, सड़क हैंडपंप रिबोर, खड़ंजा समेत अन्य विकास कार्य की योजना शामिल है। इसके साथ ही कोई भी ग्राम पंचायत नौ थीम में से किसी एक को चुनकर अपनी योजना बना सकती है। इन नौ योजना में से स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा वाला गांव आदि थीम शामिल हैं। जिले में 11 ब्लॉक है। कार्ययोजना अपलोड करने में सरसावा ब्लॉक सबसे आगे हैं। सरसावा ब्लॉक ने 60.19 फीसदी योजना को पोर्टल पर अपलोड किया है। इसी तरह रामपुर मनिहारान ने 59.26, नानौता ने 50, बलियाखेड़ी ने 45 फीसदी कार्ययोजना अपलोड की है। नकुड़ ने 36, मुजफ्फराबाद ने 32, पुंवारका ने 31, गंगोह ने 28, नागल ने 25, देवबंद ने 17 और सढौली कदीम ने मात्र फीसदी कार्ययोजना अपलोड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। सभी पंचायतों को जल्द-से-जल्द योजना को अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
- प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला पंचायतराज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed