सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   India's youth are not consumers of technology, but creators: Dr. Sudhanshu

भारत का युवा तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि सृजनकर्ता : डॉ. सुधांशु

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
India's youth are not consumers of technology, but creators: Dr. Sudhanshu
जनमंच में सीआईएस की ओर से आयोजित समन्वय कार्यक्रम में पदमश्री भारत भूषण को सम्मानित करते डॉ. सु
विज्ञापन
- चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एवं सर्विसेज के वार्षिकोत्सव समन्वय में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि
Trending Videos

- सहारनपुर का कारीगर यूरोप के बाजार की मांग को समझ बना रहा उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत का युवा केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि सृजनकर्ता है। दुनिया जिसे आज आधुनिक विज्ञान कहती है, उसकी जड़ें हमारी प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा में निहित है। वेदों और शास्त्रों ने सदियों पहले खगोलीय और वैज्ञानिक सत्यों को उद्घाटित कर दिया, जिसे खोजने में पश्चिम को हजारों वर्ष लगे।



चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के वार्षिकोत्सव समन्वय 2026 में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सुधांशु त्रिवेदी संबोधित कर रहे थे। सहारनपुर का जिक्र करते हुए कहा कि जहां कभी माहौल खराब करने की कोशिश की गई, वहीं अब यह क्षेत्र हैंडीक्राफ्ट, शहद उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। डिजिटल क्रांति के चलते अब सहारनपुर के गांव में बैठा कारीगर भी यूरोप के बाजार की मांग को समझकर उसी अनुसार उत्पाद तैयार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम का उल्लेख करते हुए कहा कि राम केवल एक नाम नहीं हैं, बल्कि मर्यादा और सुशासन का वह आदर्श हैं, जो आज के आत्मनिर्भर भारत की नींव है। जोर देते हुए कहा कि दुनिया में जन्म लेने वाला हर इंसान मूल चेतना से सनातनी है। भारत लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का रक्षा उत्पादन कर रहा है और 30 हजार करोड़ रुपये का निर्यात भी कर रहा है, जिससे भारत अब डिफेंस निर्यातक देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री कविता तिवारी की कविता से हुआ। पूरे सदन में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ी। मंच पर आस्था शर्मा द्वारा प्रस्तुत गीत इक तू ही भरोसा... ने वैश्विक संकटों के बीच मानवता का संदेश देते हुए सभी को भावुक कर दिया।

संस्था अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि सीआईएस केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि जल सेवा, वृक्षारोपण और निर्धन सेवा जैसे कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। कार्यक्रम में सामाजिक एवं उद्यमियों के हितार्थ पिछले चार वर्ष की गतिविधियों व उपलब्धियों पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।
योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवन शैली और योग को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर मां शाकंभरी विवि कुलपति प्रो. विमला वाई, महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, राकेश वीर, अशोक बंसल आदि मौजूद रहे। संस्था से संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन एचएस चड्ढा, दिनेश माहेश्वरी, अमित चौधरी, बलजीत सिंह चावला, रवि टंडन, विजय वशिष्ठ, नीरज, संजय गुप्ता, निशा शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

जनमंच में सीआईएस की ओर से आयोजित समन्वय कार्यक्रम में पदमश्री भारत भूषण को सम्मानित करते डॉ. सु

जनमंच में सीआईएस की ओर से आयोजित समन्वय कार्यक्रम में पदमश्री भारत भूषण को सम्मानित करते डॉ. सु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed