UP: पीड़िता संग न्याय की गुहार, डीआईजी से मिलने पहुंचीं सांसद, इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया
सहारनपुर में पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने पहुंचीं कैराना सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोप है कि सड़क जाम के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें कुछ देर थाने में बैठाए रखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डीआईजी से मिलने पहुंचीं कैराना की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला थाना पुलिस उन्हें थाने ले गई, जहां करीब दस मिनट तक बैठाकर रखा गया। इस घटना के बाद मामला राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है।
सांसद इकरा हसन का कहना है कि वह जसाला गांव की पीड़ित महिला के साथ उसके मामले में न्याय की मांग को लेकर डीआईजी से मिलने पहुंची थीं।
सांसद के अनुसार डीआईजी ने उनकी बात तो सुनी, लेकिन पीड़िता की मांगों को मानने से इनकार कर दिया। इससे पीड़िता भावुक हो गई। इकरा हसन ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर डीआईजी के सामने नाराजगी भी जताई। उनका आरोप है कि इसके बाद सड़क जाम करने के आरोप में डीआईजी के निर्देश पर पुलिस को बुलाया गया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप
सांसद इकरा हसन ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित की शिकायत सुनने के बजाय उसका उत्पीड़न कर रही है। उनका कहना है कि पीड़ित महिला न्याय की उम्मीद लेकर अधिकारियों के पास पहुंची थी, लेकिन उसकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया।
संसद में मुद्दा उठाने पर दिया बयान
जब सांसद से पूछा गया कि क्या वह इस मामले को संसद में उठाएंगी, तो उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बोलने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि सुनवाई नहीं होती।