{"_id":"6a6cfd76fa5096a07c0cedc2","slug":"krishna-kumar-has-set-out-on-a-300-kilometer-kanwar-yatra-making-his-way-by-repeatedly-prostrating-himself-on-the-road-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-180809-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क पर लेट-लेट कर 300 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकले कृष्ण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क पर लेट-लेट कर 300 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकले कृष्ण कुमार
Sat, 01 Aug 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। भगवान शिव के प्रति सच्ची श्रद्धा और अटूट विश्वास के आगे हर कठिनाई छोटी पड़ जाती है।
हरियाणा निवासी कृष्ण कुमार हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर करीब 300 किलोमीटर की यात्रा सड़क पर लेट-लेटकर पूरी कर रहे हैं। उनका संकल्प है कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने नगर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे।
कृष्ण कुमार ने बताया कि वह 26 जुलाई को अपनी टोली के साथ हरिद्वार से यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान वह प्रत्येक बार सड़क पर लेटकर अपने शरीर की लंबाई के बराबर आगे बढ़ते हैं और फिर दोबारा उसी प्रकार लेटकर यात्रा जारी रखते हैं। इसी क्रम में वह धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो वह 10 अगस्त तक अपने शहर पहुंच जाएंगे। बताया कि इस तरह की उनके जीवन की पहली कांवड़ यात्रा है।
श्रावण मास में मांस और शराब की दुकानें बंद कराने की मांग
चिलकाना। श्रावण मास के दौरान धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए राष्ट्रीय गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने थाना चिलकाना पुलिस को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में संचालित मांस और शराब की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मांस और शराब की दुकानें खुली रहने से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तथा कांवड़ यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष महाराज, विशाल, लक्की, दीपांशु, आर्यन, रविंद्र, शुभम, विशांत आदि रहे।