फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lalit Sharma has been in the news before for his controversial statements.

Saharanpur News: विवादित बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रहे हैं ललित शर्मा

Mon, 10 Aug 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lalit Sharma has been in the news before for his controversial statements.
देवबंद। दारुल उलूम में 11 अगस्त को जल चढ़ाने का एलान कर सुर्खियों में आए हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा पहले भी विवादित बयानों और प्रदर्शनों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। उनके बयानों को लेकर उत्तराखंड में प्राथमिकी तक दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन

ललित शर्मा ने आठ अगस्त को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 11 अगस्त को दारुल उलूम पहुंचकर जल चढ़ाने की बात कही। इससे पहले मई में भी वह दारुल उलूम परिसर में प्राचीन शिव मंदिर होने का दावा करते हुए प्रशासन से वैज्ञानिक जांच और खुदाई कराने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि परिसर में करीब 14 फीट नीचे शिव मंदिर और शिवलिंग मौजूद है। प्रशासन की ओर से इस दावे की जांच के संबंध में प्रक्रिया की बात कही गई थी। जून में देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की मौत के बाद ललित शर्मा पर कथित भड़काऊ और सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। जिसमें उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जून माह में ही शामली के एक कथित धर्मांतरण प्रकरण को लेकर उन्होंने प्रदर्शन और आत्मदाह की घोषणा की थी। बाद में उनके नेतृत्व में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शामली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन भी किया था। दिल्ली के उत्तम नगर में युवक तरुण की हत्या के बाद मार्च में भी उनके नाम से कथित तौर पर ईद के दौरान खून की होली खेलने जैसी चेतावनी सामने आई थी। इसके अलावा भी ललित शर्मा कई मामलों में सुर्खियों में रह चुके हैं।
विज्ञापन

-----
दारुल उलूम की चुप्पी, पुलिस प्रशासन मुस्तैद
दारुल उलूम में जल चढ़ाने की चेतावनी देने के मामले में दारुल उलूम ने कुछ भी कहने को मना कर दिया, लेकिन हिंदू रक्षा दल की इस चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन की टेंशन बढ़ी हुई है। हालांकि कांवड़ यात्रा शुरू होने के चलते जगह जगह पुलिस बल की तैनाती है। खुफिया विभाग के अधिकारी भी लगातार ललित शर्मा की चेतावनी के बाद अधिक सक्रिय बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
-अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, देवबंद।
नौशाद उस्मानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed