फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Liquor shop salesman murdered; road blocked in protest.

Saharanpur News: शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या, विरोध में लगाया जाम

Mon, 17 Aug 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop salesman murdered; road blocked in protest.
लोकेश का फाइल फोटो। नागल में शराब ठेके वाली हत्या की खबर का फोटो।
- फॉरेंसिक टीम पर लापरवाही का आरोप लगा दो घंटे सड़क जाम की
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने गड्ढे से तमंचा बरामद किया, मोबाइल, बीयर के कैन भी मिले

संवाद न्यूज एजेंसी
नागल (सहारनपुर)। सिडकी-लाखनोर मार्ग पर आईटीआई के निकट सड़क किनारे गड्ढे में शव पड़ा होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान रामपुर मनिहारान के गांव मुंडीखेड़ी निवासी लोकेश कुमार (40) के रूप में हुई, जो शराब की दुकान पर सेल्समैन था। ग्रामीणों ने फोरेंसिक टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क को दो घंटे जाम रखा। बाद में सीओ ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

लोकेश के छोटे भाई अंकित कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई लोकेश पिछले दो साल से बोहडूपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। रात करीब 10 बजे वह ठेके से घर आने को कह कर चला था, लेकिन जब नहीं पहुंचा तो उसे फोन किया गया। उसका फोन स्विच ऑफ मिला। सुबह परिजन उसकी तलाश में निकले तो उसका शव सिडकी-लाखनोर मार्ग पर पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई और पड़ताल की। परिजनों ने लोकेश की हत्या करने की आशंका जताते हुए फॉरेंसिक टीम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगाए रखा। परिजनों ने बताया कि उन्होंने गड्ढे का पानी निकालकर उसमें से तमंचा, मृतक का मोबाइल, बीयर के कैन और अन्य सामान बरामद किया, जबकि फॉरेंसिक टीम औपचारिकता निभाकर निकल गई। बताया कि उन्होंने ही सामान पुलिस को दिया। सीओ देवबंद अमित सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- किसका है तमंचा
शव के निकट तमंचा पड़ा मिला, लेकिन शव पर कोई गोली या चोट के निशान नहीं मिले। सवाल यह है कि लोकेश तमंचा रखता था या तमंचा हत्यारे का है। थाने में दी तहरीर में मृतक के भाई अंकित कुमार ने बताया कि लोकेश के पास ठेके की बिक्री के पैसे थे जो मौके पर नहीं मिले। उसका पर्स भी गायब है। मृतक लोकेश के परिवार में पत्नी, दो बेटी व एक बेटा है।

-- परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। - अमित सिंह, सीओ देवबंद

लोकेश का फाइल फोटो। नागल में शराब ठेके वाली हत्या की खबर का फोटो।

लोकेश का फाइल फोटो। नागल में शराब ठेके वाली हत्या की खबर का फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed