फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maintain special surveillance over sensitive and crowded areas: SSP

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रखें विशेष निगरानी : एसएसपी

Tue, 28 Jul 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Maintain special surveillance over sensitive and crowded areas: SSP
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पुलिस लाइन सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा में सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ मौजूद रहें। उन्होंने निर्धारित रूट डायवर्जन योजना का शत-प्रतिशत पालन कराने, सभी डायवर्जन प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मार्गों, शिविरों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने, डीजे वाहनों के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए रखने, स्वास्थ्य, नगर निगम, परिवहन, विद्युत और अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed