फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mike broken by crowd of supporters at AIMIM chief Asaduddin Awaisi's rally in Saharanpur

UP: सहारनपुर में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन आवैसी की रैली में समर्थकों के हुजूम से टूटा माइक

Sat, 18 Jul 2026 10:24 PM IST
Pratyush Sharma अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 18 Jul 2026 10:24 PM IST
सार

सहारनपुर में आयोजित एआईएमआईएम की रैली में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। आलम ये हुआ कि जैसे ही पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंच पर पहुंचे, तो कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। बड़ी संख्या में समर्थक मंच पर चढ़ गए, जिससे मंच पर लगा माइक भी टूट गया। 

विज्ञापन
Mike broken by crowd of supporters at AIMIM chief Asaduddin Awaisi's rally in Saharanpur
ओवैसी की रैली में उमड़ा समर्थकों का हुजूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलकाना रोड स्थित सभास्थल पर रैली को संबोधित करने पहुंचे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। ऐसे में काफी संख्या में समर्थक मंच पर पहुंच गए। इसके चलते मंच पर लगा माइक भी टूट गया। पुलिस ने किसी भीड़ को संभाला। उन्हें सुनने के लिए समर्थक चार बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे। उनकी रैली को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


Mike broken by crowd of supporters at AIMIM chief Asaduddin Awaisi's rally in Saharanpur
असदुद्दीन ओवैसी ने संबोधित की रैली - फोटो : अमर उजाला

ओवैसी ने साधा यूपी सरकार पर निशाना
इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर कम है। इसमें भी मुस्लिम समाज की साक्षरता दर मात्र 53-54 फीसदी है। जौहर विवि को आप निशाना बना रहे हो। आप नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज साक्षर हो। मुस्लिमों में साक्षरता दर काफी कम है। मात्र साढ़े तीन फीसदी मुसलमान स्नातक की शिक्षा हासिल करते हैं। अगर आप विवि को तोड़ना चाहते हैं। 40 में से 38 भवन को तोड़ना चाहते हैं तो आप नहीं चाहते कि मुसलमान पढ़ें। यहां पर ग्लोकल विवि थी। उसकी हालत क्या हो गई है। इस दौरान उन्होंने जमकर सियासी तीर चलाए।

सहारनपुर में आयोजित एआईएमआईएम की रैली में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। आलम ये हुआ कि जैसे ही पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंच पर पहुंचे, तो कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। बड़ी संख्या में समर्थक मंच पर चढ़ गए, जिससे मंच पर लगा माइक भी टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed