सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials engaged in making arrangements for the PM's visit.

Saharanpur News: पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर व्यवस्था बनाने में जुटे अफसर

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Officials engaged in making arrangements for the PM's visit.
गणेशपुर में हेलीपैड तक बनाई जा रही तारकोल की सड़क। संवाद
विज्ञापन
बिहारीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे के मददेनजर प्रशासनिक और एनएचएआई के अधिकारियों की टीमें रात दिन तैयारियों को पूरा करने में जुटी हैं। हेलीपैड और उस तक जाने वाली सड़क निर्माण से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने की कवायद जारी है। जनपद के आला अधिकारी भी लगातार इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं।
Trending Videos

सोमवार को गणेशपुर में मैदान को समतल करने के बाद हेलीपैड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू किया गया। हेलीपैड से जुड़े लगभग एक-एक किलोमीटर के दो मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से एक मार्ग पर तारकोल डालकर सड़क बनाई जा चुकी है, जबकि दूसरे पर इंटरलॉकिंग का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आई बीडीबीएस टीम ने हेलीपैड निर्माण से पहले मेटल डिटेक्टर मशीनों के माध्यम से जमीन की गहन जांच की। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार वाहनों में पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। मनोहरपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित सभा स्थल के पास भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सभा स्थल तक पहुंचने के लिए गाड़ियों की पार्किंग मनोहरपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन से लेकर बिहारीगढ़ थाने तक गेहूं के खेत खाली कराए जा रहे हैं। इसके अलावा डाट काली मंदिर तक सड़क निर्माण का कार्य जारी है। प्रधानमंत्री के दर्शन के कार्यक्रम के मद़्देनजर डाट काली माता के मंदिर की भी रंगाई पुताई की जा रही है। गणेशपुर से लेकर मंदिर तक पिछले चार दिनों से व्यापक सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। इसमें जिले के दूसरे हिस्सों से भी सफाई कर्मियों की टीमों को लगाया गया है।
पीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नौ अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के दौरे तक अधिकारी ज्यादातर काम निपटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री तैयारियों से संतुष्ट हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed