{"_id":"6a6ba35ebb6eed760102678a","slug":"one-way-traffic-arrangement-on-kanwar-route-causes-trouble-vehicles-stuck-in-jam-for-two-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-180704-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर वन-वे व्यवस्था बनी मुसीबत, दो घंटे जाम में फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर वन-वे व्यवस्था बनी मुसीबत, दो घंटे जाम में फंसे रहे वाहन
Fri, 31 Jul 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी। कांवड़ यात्रा के चलते सहारनपुर रोड पर लागू की गई वन-वे व्यवस्था बृहस्पतिवार सुबह भारी जाम का कारण बन गई। करीब दो घंटे तक कैलाशपुर से सड़क दूधली से आगे तक कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे यात्रियों, ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब आठ बजे कांवड़ियों की आवाजाही के मद्देनजर सहारनपुर रोड को वन-वे कर दिया गया। इसके चलते सहारनपुर की ओर आने-जाने वाले सभी वाहन एक ही लेन से गुजरने लगे। इसी दौरान भारी वाहनों की आवाजाही और आगे निकलने की होड़ में कार चालकों ने वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर दिए। इससे देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। जाम में सेना के वाहन, डायल-112 की गाड़ियां, स्कूली बसें तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के वाहन भी फंस गए। जाम के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी प्रभावी यातायात व्यवस्था कराने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। हालांकि बाइक और स्कूटी सवार लोगों ने सड़क दूधली गांव के अंदरूनी रास्तों से होकर आरटीओ कार्यालय के निकट निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास किया। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ जाम लगभग दस बजे तक लगा रहा।
यह बोले अधिकारी :
सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू होने से पहले दिन यह स्थिति बनी। रूट डायवर्जन पूरी तरह लागू होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। जाम के दौरान चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपेक्षित सक्रियता क्यों नहीं दिखाई, इसकी भी जांच कराई जाएगी।