फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Overcast skies prevailed throughout the day; even the light drizzle brought no relief.

Saharanpur News: दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से भी नहीं मिली राहत

Fri, 31 Jul 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Overcast skies prevailed throughout the day; even the light drizzle brought no relief.
सहारनपुर। दिनों-दिन बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को महानगर के अंबाला रोड पर कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो जरूर रही है, लेकिन कुछ ही क्षेत्रों में। कभी घंटाघर तो कभी दिल्ली रोड पर। कुछ दिन पहले जिलेभर में झमाझम बारिश हुई थी, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल पाई थी। अब फिर से बढ़ती उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। बृहस्पतिवार को महानगर के अंबाला रोड पर दोपहर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 32 पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान कोई बदलाव नहीं हुआ। उधर, मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने शुक्रवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed