{"_id":"69c0318f2a37a3306108f420","slug":"preparation-of-charge-sheet-against-the-soldiers-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171828-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सिपाहियों के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सिपाहियों के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़े गए दो सिपाहियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए सिपाहियों में एक बिना लिखित सूचना परीक्षा देने आया था। इस संबंध में जांच अधिकारी ने तैनाती स्थल के अधिकारियों को पत्र लिखा है।
14 व 15 मार्च को जिले में 25 केंद्रों पर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा हुई थी। दो दिन चार पालियों में करीब 40 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के पहले दिन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बागपत निवासी अभ्यर्थी अभिषेक व रोबिन खोखर ओएमआर शीट बदलते पकड़े गए थे। इनमें से अभिषेक मुरादाबाद की 24 बटालियन पीएसी में तैनात थे, जबकि रोबिन बिजनौर में एक न्यायिक अधिकारी के गनर थे।
इन दोनों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। जांच उप निरीक्षक महेंद्र चौहान को सौंपी गई।
उनके द्वारा कोर्ट में दाखिल करने के लिए चार्जशीट तैयार की गई है। उनकी जांच में यह भी सामने आया कि सिपाही अभिषेक अपने कंपनी कमांंडर को मौखिक रूप से कहकर परीक्षा देने आ गया था। उन्होंने अपनी बटालियन में लिखित पत्र नहीं दिया था। इसलिए जांच अधिकारी ने संबंधित जिले के अधिकारियों को भी पत्र लिखा है।
Trending Videos