फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ready for alliance with other parties to stop BJP: Owaisi

UP: भाजपा को रोकने के लिए अन्य पार्टियों से भी गठबंधन के लिए तैयार : ओवैसी

Sat, 18 Jul 2026 10:42 PM IST
Pratyush Sharma अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Pratyush Sharma Updated Sat, 18 Jul 2026 10:42 PM IST
सार

AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल हम पर आरोप लगाते हैं कि हमारी पार्टी सांप्रदायिक पार्टी है। हम कभी किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। भाजपा को रोकने के लिए अन्य पार्टियों से गठबंधन करने के लिए तैयार हूं। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी नाक के नीचे चोरी हो गई, जो करोड़ रुपये की लागत से स्कैनर लगना था। वह आस्था के लिए नहीं, बल्कि लूट के लिए लगाया गया।

विज्ञापन
Ready for alliance with other parties to stop BJP: Owaisi
रैली को संबोधित करने पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को चिलकाना रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। कहा कि आपने सबसे अधिक बार कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में बैठाया। इसके बावजूद सबसे अधिक बेरोजगार हमारे समाज में है। भाजपा सरकार जुल्म कर रही है। जहां पर भी मस्जिद को तोड़ने की बात होगी। हम अपनी आवाज संविधान के दायरे में उठाएंगे। यदि जुल्म के खिलाफ आवाज उठाना सांप्रदायिक है तो मैं जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहूंगा। मैं फिरकापरस्त नहीं, बल्कि इंसाफ परस्त हूं। उन्होंने कहा कि जिस समाज ने अपना झंडा और अपना नेता बनाया है उन्हें ही इंसाफ मिला है, जो समाज अपना झंडा और नेता नहीं बना सका और न ही अपना नेतृत्व तैयार कर पाया उसे इंसाफ नहीं मिलता। कहा कि सहारनपुर में लकड़ी की नक्काशी का काम होता था। वह भी अब जयपुर चला गया है।

विज्ञापन

जौहर विवि पर रखी अपनी बात
जनसभा को संबोधित करने से पहले मीडिया से बात की। कहा कि सरकार जौहर विवि को निशाना साध रही है। उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर काफी कम है। 19-20 फीसदी मुस्लिम आबादी में से मात्र साढ़े तीन फीसदी ही स्नातक की शिक्षा हासिल कर पाते हैं। जौहर विवि को नियमित किया जा सकता है। इससे तीन हजार छात्रों का भविष्य दांव पर है। सरकार नहीं चाहती की मुस्लिम पढ़े। सहारनपुर में ग्लोकल विवि थी। इसकी आज क्या हालत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार किस आधार पर दे रही मस्जिद तोड़ने का आदेश
जनसभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मस्जिद 1955 से उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड में पंजीकृत है। किस आधार पर सरकार मस्जिद को तोड़ने का आदेश दे रही है। इसका इस्तेमाल 70 वर्षों से मस्जिद के रूप में हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी वक्फ बाय यूजर के सिद्धांत को मान्यता दी है। नए मामलों में यह लागू नहीं होता, लेकिन पुराने मामलों में यह व्यवस्था लागू रहती है। इसके बाद भी मस्जिद को नोटिस दिया जा रहा है। सरकार जुल्म कर रही है।

AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल हम पर आरोप लगाते हैं कि हमारी पार्टी सांप्रदायिक पार्टी है। हम कभी किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। भाजपा को रोकने के लिए अन्य पार्टियों से गठबंधन करने के लिए तैयार हूं। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी नाक के नीचे चोरी हो गई, जो करोड़ रुपये की लागत से स्कैनर लगना था। वह आस्था के लिए नहीं, बल्कि लूट के लिए लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed