{"_id":"6a6cfdfd3355118a190b0bdb","slug":"rise-in-skin-patients-due-to-rain-and-humid-heat-people-troubled-by-itching-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-180795-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश और उमस भरी गर्मी से बढ़े त्वचा रोगी, खुजली से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश और उमस भरी गर्मी से बढ़े त्वचा रोगी, खुजली से लोग परेशान
Sat, 01 Aug 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बारिश और उमस भरी गर्मी ने लोगों की त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ा दी हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में खुजली, दाद, लाल चकत्ते और त्वचा पर दाने निकालने के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने खुद से कोई क्रीम और मलहम नहीं लगाने की सलाह दी है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी एक हजार से अधिक पहुंच गई है। इन दिनों वातावरण में नमी के कारण फंगल और बैक्टीरियल का खतरा बढ़ गया है, जिससे बड़ी संख्या में लोग त्वचा रोगों की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना आने वाले त्वचा रोगियों का औसत आंकड़ा 150 से 200 के बीच पहुंच गया है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु शर्मा ने बताया कि भीगे हुए या पसीने से तर कपड़े अधिक देर तक न पहनें। कपड़ों को अच्छी तरह सुखाकर ही इस्तेमाल करें। दिन में कम से कम दो बार स्नान करें।
शरीर को सूखा रखें। खासकर उंगलियों के बीच की जगहों की सफाई का ध्यान रखें। संक्रमित व्यक्ति के तौलिया, साबुन या कपड़ों का इस्तेमाल न करें। चिकित्सकों के बिना सलाह के मेडिकल स्टोर से स्टेरॉयड युक्त क्रीम लगाने से बचें।