सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A speeding tractor-trolley hit the bike from behind, one young man died tragically

Saharanpur: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, बिलखती रह गईं दो बेटियां

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Feb 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

संबलहेड़ी निवासी अंकित हलवाई का काम करता था। वह अपने साथी इंद्राज के साथ बाइक से घर लौट रहा था। अब्दयालपुर गांव के निकट स्कूल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। अंकित की दो छोटी बेटियां हैं। 

Saharanpur: A speeding tractor-trolley hit the bike from behind, one young man died tragically
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सहारनपुर जिले के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बड़गांव के गांव अब्दयालपुर के निकट हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान संबलहेड़ी गांव निवासी अंकित (28) के रूप में हुई है, जो हलवाई का काम करता था।
Trending Videos

 

अंकित और उसके साथ इंद्राज (40) मंगलवार सुबह मौरा गांव में शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। देर शाम करीब आठ बजे, दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मौरा पुलिया के रास्ते अब्दयालपुर गांव के निकट स्कूल के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली का चालक मौके से फरार हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर दौड़ लगाई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। दूसरे बाइक सवार इंद्राज की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
 

परिजनों ने बताया कि अंकित और इंद्राज हलवाई का काम करते थे और वे मोरा गांव से शादी समारोह से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। अंकित अपने पिता के तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई का नाम मनोज और छोटे भाई का नाम अंकुर है। अंकित अपने पीछे तीन और पांच साल की दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
 

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंकित के शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed