फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Accident: 28-Year-Old Arpit Vashisth Dies After Car Hits Bike on Dehradun Highway

Saharanpur: देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 19 Nov 2025 10:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 19 Nov 2025 10:17 AM IST
सार

सहारनपुर के छुटमलपुर-देहरादून हाईवे पर कार की टक्कर से 28 वर्षीय अर्पित वशिष्ठ की मौत हो गई। अर्पित फतेहपुर भादो की शिव कॉलोनी के रहने वाले थे और देहरादून में नौकरी करते थे। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हुई।

विज्ञापन
Saharanpur Accident: 28-Year-Old Arpit Vashisth Dies After Car Hits Bike on Dehradun Highway
अर्पित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार रात सहारनपुर के छुटमलपुर-देहरादून हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। फतेहपुर थाना क्षेत्र में मंडी के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय अर्पित वशिष्ठ की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

 

अर्पित वशिष्ठ, फतेहपुर भादो की शिव कॉलोनी के निवासी थे और अपने माता-पिता की अकेली संतान थे। वह देहरादून की एक कंपनी में नौकरी करते थे जबकि उनके पिता तेजपाल वशिष्ठ सहारनपुर पशुपालन विभाग में चीफ फार्मासिस्ट हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, अर्पित रात को बाइक से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही वह रसूलपुर गांव स्थित छुटमलपुर मंडी समिति के सामने पहुंचे, देहरादून की तरफ से आ रही एक कार ने उन्हें तेज़ी से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी एक टांग घुटने के ऊपर से अलग हो गई।

 

हादसे के बाद पुलिस ने अर्पित को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। वहां से परिजन उन्हें जॉली ग्रांट अस्पताल ले गए, लेकिन वहां बेड उपलब्ध न होने पर उन्हें देहरादून के कैलाश अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही अर्पित ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed