सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Drivers Pay via UPI at Toll, Disputes Erupt Over Increased Toll Rates

Saharanpur: टोल पर पहले दिन 120 वाहन चालकों ने किया यूपीआई से भुगतान, दरें बढ़ने पर हुआ विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर पहले दिन 120 वाहन चालकों ने यूपीआई से भुगतान किया। टोल दरें बढ़ने पर कई वाहन चालक कर्मचारियों से उलझते भी दिखाई दिए।

 

Saharanpur: Drivers Pay via UPI at Toll, Disputes Erupt Over Increased Toll Rates
यूपीआई पेमेंट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर के छुटमलपुर स्थित चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल भुगतान के नए नियम लागू होने के बाद वाहन चालकों ने यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया। पहले दिन 120 वाहन चालकों ने यूपीआई से टोल शुल्क अदा किया, जबकि टोल दरें बढ़ने को लेकर कई वाहन चालक कर्मचारियों से उलझते भी दिखाई दिए।

Trending Videos


नगद भुगतान पर रोक, एक माह की छूट
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग और द्रुत मार्गों पर टोल प्लाजा पर नगद भुगतान बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। इसके तहत जिले के छुटमलपुर स्थित चमारीखेड़ा और सरसावा के सुआंखेड़ी टोल प्लाजा पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को वित्तीय वर्ष के पहले दिन चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर नगद भुगतान पूरी तरह बंद रहा और केवल डिजिटल माध्यम से ही टोल लिया गया। हालांकि देर शाम प्राधिकरण की ओर से नगद भुगतान के लिए एक माह की छूट दे दी गई।

पहले दिन 120 चालकों ने किया डिजिटल भुगतान
सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आठ घंटे की शिफ्ट के दौरान 120 वाहन चालकों ने यूपीआई के माध्यम से टोल का भुगतान किया। टोल कर्मचारियों के अनुसार इनमें बीस से अधिक ऐसे वाहन चालक भी थे जिन्हें यूपीआई चलाना नहीं आता था।

ऐसे चालकों ने टोल प्लाजा पर लगे बार कोड का फोटो खींचकर अपने किसी परिचित को भेजा और उनसे भुगतान कराकर अपने वाहन को आगे बढ़ाया।

टोल दरें बढ़ने पर हुआ विवाद
उधर द्रुत मार्ग के टोल प्लाजा पर टोल शुल्क अचानक ढाई गुना तक बढ़ जाने से कई वाहन चालक नाराज नजर आए। कुछ वाहन चालक टोल कर्मचारियों से उलझते भी दिखाई दिए। हालांकि कर्मचारियों ने उन्हें समझा बुझाकर स्थिति को संभाल लिया और किसी तरह वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed