{"_id":"6a672d8f40efdf6873019e25","slug":"saharanpur-firecracker-factory-owner-held-responsible-for-the-accident-arrested-last-rites-performed-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हादसे का जिम्मेदार पटाखा फैक्टरी मालिक गिरफ्तार, धमाके में मृत दो युवकों का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हादसे का जिम्मेदार पटाखा फैक्टरी मालिक गिरफ्तार, धमाके में मृत दो युवकों का किया अंतिम संस्कार
Mon, 27 Jul 2026 03:36 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 27 Jul 2026 03:36 PM IST
सार
गंगोह के गांव नया कुंडाबसी स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था, दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी, जब दो युवक अभी भी लापता है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फैक्टरी मालिक पर आरोप है कि अनुमति से अधिक मात्रा में पटाखे रखे थे।
विज्ञापन
दीपराज व संदीप की फाइल फोटो और गिरफ्तार फैक्टरी मालिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगोह के गांव नया कुंडाबसी स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक हसन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हादसे में जान गंवाने और लापता मजदूरों के परिजन मध्य प्रदेश से सहारनपुर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिनका हकीकत नगर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, लापता दो मजदूरों की तलाश और पहचान की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
24 जुलाई को फैक्टरी में हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य मजदूर लापता हैं। इस मामले में फैक्टरी संचालक हसन निवासी असालतपुर फर्रुखनगर थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस पर आरोप है कि फैक्टरी में लाइसेंस से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने रविवार को दूधला मार्ग स्थित सत्संग भवन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, मध्य प्रदेश से आए मृतक एवं लापता मजदूरों के परिजन देवेंद्र सिंह रावत, जिनेंद्र सिंह, पवन सोलंकी, दुर्गेश रावत, प्रकाश सोलंकी, देवेंद्र (सरपंच), सूरज, अंकित, आकाश और लोकेंद्र सहित अन्य मजदूर गंगोह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार से मुलाकात कर मृतक, लापता और घायल मजदूरों के परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
शवों का अंतिम संस्कार, अस्पताल में लिए गए डीएनए सैंपल
पोस्टमार्टम के बाद दोनों मजदूरों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। नया कुंडाबसी गांव में रह रहे अन्य मजदूर भी सहारनपुर पहुंचे और शाम को हकीकत नगर श्मशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान पुलिस मौजूद रही। वहीं, पुलिस लापता दो मजदूरों की तलाश के साथ घटनास्थल से मिले मानव अवशेषों की डीएनए जांच की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रही है। रविवार को राहुल व आकाश के बारे में जानकारी करने के लिए जिला अस्पताल में उनके भाइयों का डीएनए सैंपल लिया गया। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

मजदूरों के घर लौटने की कराई जा रही व्यवस्था
सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर आर्थिक तंगी में हैं। उनके पास अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश वापस जाने तक के लिए टिकट के पैसे नहीं हैं। पुलिस और प्रशासन उनकी घर वापसी की व्यवस्था कर रहा है ताकि सभी मजदूर सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: संजीव बालियान के आवास पर हंगामा, मुर्दाबाद के नारे लगे; हड्डी रोग विशेषज्ञ ने लगाए गंभीर आरोप