फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Retired Cooperative Department official swindled out of ₹21 lakh

Saharanpur: सहकारिता विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से 21 लाख की ठगी, खनन में मोटा मुनाफा कमाने का दिया लालच

Mon, 27 Jul 2026 12:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 27 Jul 2026 12:34 PM IST
सार

मेरठ निवासी सुंदरपाल सिंह से सहारनपुर के बिलाल, अब्दुल रहमान और जुल्फान ने ठगी कर ली। इन्होंने खनन कंपनी में साझीदारी के फर्जी कागजात देकर सुंदरपाल को झांसा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Retired Cooperative Department official swindled out of ₹21 lakh
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

सहारनपुर में सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त सुंदरपाल सिंह से खनन कारोबार में साझेदारी के नाम पर 21 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित द्वारा पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

मेरठ के मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी सुंदरपाल सिंह ने बताया कि वे संयुक्त आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में हस्तिनापुर में एक निजी स्कूल चला रहे हैं। कारोबार बढ़ाने के लिए उन्हें बिहारीगढ़ में जमीन की आवश्यकता थी। इसी सिलसिले में वे तेलपुरा, हरिद्वार निवासी बिलाल के संपर्क में आए। बिलाल ने उन्हें अपने गांव के अब्दुल रहमान और गेल्हेवाला, शेरपुर, थाना बिहारीगढ़ निवासी जुल्फान से मिलवाया। आरोप है कि इन तीनों ने जमीन दिलाने के बजाय खनन कार्य में साझेदारी करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने मार्च 2026 में आरोपियों को दस लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद, आरोपियों ने पैसों की और जरूरत बताते हुए कई किस्तों में बैंक के माध्यम से 11 लाख रुपये और ले लिए और उन्हें साझेदारी के कागजात थमा दिए। कुछ दिनों बाद जब सुंदरपाल सिंह ने उन कागजातों की जांच कराई तो वे फर्जी पाए गए। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें चुप रहने या फिर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि प्राप्त साक्ष्यों और बैंक विवरण के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

पर्यटक से लिफ्ट लेकर बाइक और आईफोन चोरी; दुर्घटनाग्रस्त कार से सामान उड़ाया
छुटमलपुर में चोरी की दो अन्य घटनाएं भी हुईं। मसूरी घूमने आए पानीपत के एक पर्यटक से लिफ्ट लेकर चोर ने शराब पीने के बाद नींद आने पर उसकी बुलेट बाइक और आईफोन चुरा लिया। वहीं, एलिवेटेड रोड पर दुर्घटनाग्रस्त खड़ी एक टाटा सफारी कार से बैटरी, टच स्क्रीन और अन्य कीमती उपकरण चोरी हो गए।
हरियाणा के पानीपत के थाना मॉडल टाउन की मखीजा कॉलोनी निवासी दीपक ने अपनी प्राथमिकी में बताया कि वे अपनी बुलेट बाइक से मसूरी घूमने गए थे। वापसी पर देहरादून में बाल कटवाते समय उनकी एक व्यक्ति से दोस्ती हो गई। उस व्यक्ति ने मुजफ्फरनगर तक के लिए लिफ्ट मांगी, जिसे दीपक ने स्वीकार कर लिया। गणेशपुर टोल के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकने पर दोनों ने शराब पी। इसी दौरान, थकान के कारण दीपक को नींद आ गई। जब उनकी आंख खुली तो लिफ्ट लेने वाला व्यक्ति उनकी बाइक और आईफोन लेकर फरार हो चुका था।
 

दूसरी घटना में, लखनऊ के निराला नगर ऑफिसर कॉलोनी निवासी सुश्रुत विद्वा सहाय ने बिहारीगढ़ थाने में दर्ज कराई गई अपनी प्राथमिकी में बताया कि एलिवेटेड रोड पर उनकी टाटा सफारी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उन्होंने कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था। जब वे क्रेन के साथ कार को ले जाने के लिए लौटे, तो उन्होंने पाया कि कार का पिछला शीशा तोड़कर किसी ने टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट प्रणाली, उसकी कंट्रोल यूनिट, सिल्वर बॉक्स और बैटरी चोरी कर ली थी। सीओ बेहट, प्रिया यादव ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस को इन घटनाओं के जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। 

ये भी देखें...
शूटर का एनकाउंटर: तीन गोली सीने और एक नाक पर लगी, चारों निकल गईं आर-पार, हत्या-डकैती समेत 38 मुकदमे थे दर्ज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed