{"_id":"6a6836965e34382d40076b92","slug":"saharanpur-four-friends-murdered-a-young-man-in-deoband-they-called-him-out-of-his-home-and-killed-him-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: देवबंद में चार दोस्तों ने की युवक की हत्या, घर से बुलाकर ले गए और मार डाला, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: देवबंद में चार दोस्तों ने की युवक की हत्या, घर से बुलाकर ले गए और मार डाला, सामने आई ये वजह
Tue, 28 Jul 2026 10:27 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:27 AM IST
सार
देवबंद के चौकी कचहरी निवासी शिवा रविवार को अपने दोस्तों के साथ गया था। सोमवार आधी रात को उसका शव मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। आरोप है कि चार दोस्तों ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ही साथी शिवा (24) को पहले घर से बुलाया और फिर सुनसान खेत में ले जाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
देवबंद क्षेत्र की चौकी कचहरी निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी कि रविवार की रात करीब दस बजे उनका बेटा शिवा चार युवकों के साथ घर से बाहर गया था, जिनमें से वह तीन को जानते हैं। शिवा देर रात तक वापस नहीं लौटा। बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जयप्रकाश ने अनहोनी की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज की और तलाश शुरू कर दी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन ने भी फोरेंसिक टीम के साथ देवबंद पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच का जायजा लिया।
खेत में मिला शिवा का शव, रंजिश का खुलासा
जांच में जुटी पुलिस को सोमवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे टीचर कॉलोनी के पीछे एक खेत में शिवा का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के पीछे के कारणों की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी।

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक शिवा और हत्यारोपी दोस्त गहरे दोस्त थे। कुछ समय पहले उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद समझौता भी हो गया था। हालांकि, लगता है कि आरोपियों के मन में पुरानी रंजिश अभी भी बाकी थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने शिवा को घर से बुलाया और सुनसान खेत में ले जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
फरार आरोपियों की तलाश
एसएसपी ने बताया कि मामले में एक मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। फरार चल रहे अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं जो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखें...
Saharanpur: हादसे का जिम्मेदार पटाखा फैक्टरी मालिक गिरफ्तार, धमाके में मृत दो युवकों का किया अंतिम संस्कार