{"_id":"6a4ba27d484c5713d1083c87","slug":"saharanpur-head-on-collision-between-two-motorcycles-only-son-of-his-parents-dies-two-in-critical-condition-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, दो की हालत गंभीर
Mon, 06 Jul 2026 06:11 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:11 PM IST
सार
गांव साल्हापुर निवासी अरविंद उर्फ पहलवान अपनी बाइक पर सवार होकर गांव सांपला बेगमपुर की ओर जा रहा था। नकुड़-सरसावा रोड पर हादसा हो गया। अरविंद की मौत होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकुड़-सरसावा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रविवार रात करीब आठ बजे हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव साल्हापुर निवासी अरविंद उर्फ पहलवान (22) अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से गांव सांपला बेगमपुर की ओर जा रहा था। नकुड़-सरसावा रोड पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अरविंद की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार नकुड़ निवासी दो युवक भी इस हादसे में गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। हालांकि, सीएचसी में डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अन्य दो युवकों की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतक अरविंद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह राज मिस्त्री का काम करता था और अपने परिवार की आजीविका की जिम्मेदारी उसी पर थी। इस दुखद घटना से परिवार को गहरा सदमा लगा है। गमगीन माहौल में अरविंद के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस संबंध में, सीओ नकुड़ पवन कुमार ने बताया कि मृतक अरविंद के पिता जगपाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर, नकुड़ के मोहल्ला चौधरीयान निवासी हिमांशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी देखें...
Saharanpur: जिले की सातों विधानसभाओं में 12,165 मतदाताओं का फिर होगा सत्यापन, सामने आई ये वजह
ये भी देखें...
Saharanpur: जिले की सातों विधानसभाओं में 12,165 मतदाताओं का फिर होगा सत्यापन, सामने आई ये वजह