पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Verification of 12,165 voters to be conducted again across the district

Saharanpur: जिले की सातों विधानसभाओं में 12,165 मतदाताओं का फिर होगा सत्यापन, सामने आई ये वजह

Mon, 06 Jul 2026 06:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 06 Jul 2026 06:04 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने नाम समान होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय को इन लोगों की सूची भेजकर पुन: सत्यापन करने को कहा है। जिले में हाल ही मे किए गए एसआईआर में 2.76 लाख मतदाताओं की संख्या कम हुई थी। 

विज्ञापन
Saharanpur: Verification of 12,165 voters to be conducted again across the district
एसआईआर। - फोटो : ANI

विस्तार

विधानसभा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद भी खामियां शेष हैं। अब चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन कार्यालय को मतदाताओं के सत्यापन के लिए सूची सौंपी है। जिले की सभी सातों विधानसभाओं में अलग-अलग श्रेणियों में 12,165 मतदाताओं के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 

जिले में दस अप्रैल को एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। इसके तहत 27 अक्तूबर 2025 के मुकाबले दस अप्रैल 2026 को जारी मतदाता सूची में 2.76 लाख मतदाताओं की संख्या कम हुई थी। वर्तमान में जिले में मतदाताओं की संख्या 23.65 लाख है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से सूची जारी की गई है। इसमें ऐसे मतदाताओं के नामों का सत्यापन करने को कहा गया है, जिनके नाम आदि जानकारी एक समान है। इसमें भी दो श्रेणियां हैं। पहली श्रेणी के तहत विधानसभा के एक ही बूथ में दो बार दर्ज एक समान नामों का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे मतदाताओं की संख्या 6426 है। 
विज्ञापन

इसके अलावा उन मतदाताओं के नाम भी सत्यापन सूची में शामिल हैं, जिनके नाम एक ही विधानसभा के अन्य बूथों पर दर्ज हैं। इन मतदाताओं की संख्या 5739 है। सत्यापित होने वाले मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर है, जबकि सबसे कम बेहट विधानसभा सीट पर मतदाताओं का सत्यापन होगा।
 

पार्टी प्रतिनिधि दे चुके हैं आपत्तियां
सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने जिला निर्वाचन की बैठक में खामियों के मुद्दे को उठाया था। उन्होंने बताया कि नगर विधानसभा के बूथ नंबर 62 पर मोहम्मद जुनैद पुत्र इमरान का चार बार वोट बना है। इसमें वोटर आईडी के ईपीआईसी नंबर भी अलग-अलग हैं। बताया कि मकान नंबर समान है। इसी तरह बूथ नंबर 322, 325, 319 पर भी जोनू पंवार की वोटर चार स्थानों पर बनी हैं। इसमें भी मकान नंबर समान है। बताया कि बूथ नंबर 285 पर एक वोटर की पांच स्थानों पर वोट बनाई गई है।

इन सीटों पर इतने मतदाताओं का होगा सत्यापन
विधानसभा------------विधानसभा के एक ही बूथ पर दर्ज वोटर--------------विधानसभा के अन्य बूथों पर दर्ज वोटर
बेहट---------------------481------------------------------------451
नकुड़--------------------740-----------------------------------535
नगर---------------------2072----------------------------------2200
देहात--------------------1114----------------------------------1202
देवबंद-------------------637----------------------------------458
रामपुर मनि.--------------510-------------------------------317
गंगोह-------------------872-------------------------------576
 

ये बोले अधिकारी
चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए निर्देशों का पूरा पालन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
- अरविंद कुमार चौहान, जिला निर्वाचन अधिकारी

ये भी देखें...
Saharanpur: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, दो की हालत गंभीर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed