सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Missing girl and her lover from other community recovered from Sangatheda

Saharanpur: सांगाठेड़ा से लापता युवती और दूसरे समुदाय का प्रेमी बरामद, एक सप्ताह से इलाके में था तनाव

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 03 Mar 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

सांगाठेड़ा से युवती दूसरे समुदाय के अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसे लेकर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था। लगातार बैठकें और पंचायतें हो रही थी। अब पुलिस ने युवती को नारी निकेतन तो युवक को जेल भेज दिया है।

Saharanpur: Missing girl and her lover from other community recovered from Sangatheda
युवक गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करीब एक सप्ताह से लापता चल रहे गंगोह के सांगाठेड़ा के युवक-युवती को पुलिस ने तलाश कर लिया है। युवती को नारी निकेतन भेजकर आरोपी आजम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। इसके साथ ही एक सप्ताह से परेशान रही पुलिस ने राहत की सांस ली है। तनाव को देखते हुए सांगाठेड़ा में पुलिस तैनात है। 

Trending Videos


एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दोनों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सोमवार को दोनों को तलाश कर लिया गया। युवती को मेडिकल सहित कानूनी प्रक्रिया पूरी कराकर नारी निकेतन भेजा गया। वहीं युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कि यह मामला पिछले मंगलवार को एक मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती के घर से चले जाने के बाद सुर्खियों में आया था। इसे लेकर गांव में कई बार पंचायतें और धरना-प्रदर्शन हुए। पांच दिन तक युवती के न मिलने पर मामले ने और तूल पकड़ लिया और प्रदेश स्तर तक चर्चाओं में आ गया था। 

अब दोनों के मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच जारी रहेगी। पुलिस आजम को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। डीजीपी ने पुलिस टीम को 50 हजार इनाम की घोषणा की है।

ये भी देखें...
Saharanpur: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड का सेफ्टी ऑडिट पूरा, इतनी होगी कार की अधिकतम गति सीमा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed