सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Girl student was robbing ATM with Guruji at midnight, then police arrived, four arrested

Saharanpur: गुरुजी के साथ आधी रात को एटीएम लूट रही थी छात्रा, तभी आ गई पुलिस, चार गिरफ्तार; बच गए 19 लाख

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 03 Mar 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

राजेश और विकास हिताची एटीएम में साझेदार हैं। इन्होंने ही मिलकर लूट की साजिश रची। इसमें छात्रा तनु और विनीत को भी शामिल किया। रिवॉल्वर लेकर एटीएम में घुसे और आधा शटर गिराकर पेंचकस और अन्य औजारों से उसे खोलने का प्रयास किया, तभी चेकिंग करती पुलिस आ गई।

Saharanpur: Girl student was robbing ATM with Guruji at midnight, then police arrived, four arrested
गिरफ्तार चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थाना सदर बाजार पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एटीएम में लूट का प्रयास कर रहे युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट की योजना ठेकेदार ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बनाई थी। उसे एटीएम का पासवर्ड पता था और उसमें करीब 19 लाख रुपये थे। होली से पहले पुलिस ने लूट की बड़ी घटना को बचा लिया। आरोपियों के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर, दो पेंचकश, एक चाकू, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद हुए।
Trending Videos

 

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सोमवार देर रात खलासी लाइन में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान जब हिताची कंपनी के एटीएम के पास पहुंचे तो वहां बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक खड़ा दिखाई दिया। इसके साथ ही एटीएम का शटर भी आधा बंद और आधा खुला था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने बाइक पर खड़े युवक से पूछताछ की। दो पुलिसकर्मी एटीएम का शटर उठाकर अंदर घुसे तो देखा कि एक युवती व दो युवक अंदर पेंचकश से एटीएम के कैश बॉक्स को खोलने की कोशिश कर रहे थे। इस पर पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विनीत नैन निवासी मोहल्ला बालाजी पुरम, विकास कुमार निवासी रामपुरी कॉलोनी खलासी लाइन, राजेश कुमार निवासी नेहरू नगर खलासी लाइन और तनु निवासी वेद विहार नवादा रोड बताया।
 

आरोपी राजेश और विकास हिताची एटीएम में साझेदार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजेश हिताची एटीएम का ठेकेदार है। उसी ने एटीएम का पासवर्ड उपलब्ध कराया था। राजेश और विकास नवीननगर स्थित हिताची एटीएम में भी साझेदार हैं। विनीत ने बताया कि तनु ने उसकी मुलाकात विकास से कराई थी। तनु और विकास पहले से एक-दूसरे को जानते थे। एटीएम से जो भी रकम मिलती, उसे आपस में बराबर-बराबर बांटने की योजना थी। उन्होंने एटीएम की पहले रेकी की और एक दिन पूर्व एटीएम के अंदर लगा कैमरा तोड़ दिया था। योजना के तहत दोनों आरोपी एटीएम मशीन खोलकर पासवर्ड डाल ही रहे थे कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें दबोच लिया।
 

विकास का कोचिंग सेंटर, तनु कर रही थी परीक्षा की तैयारी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विकास कुमार को कोचिंग सेंटर है। उसमें तनु प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वहीं से दोनों के बीच अच्छी जान पहचान हुई थी। लाइसेंसी रिवाल्वर विनीत कुमार की है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड राजेश है, जिसे एटीएम के बारे में हर जानकारी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed