सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Property of two brothers to be confiscated in cough syrup case

Saharanpur News: कफ सिरप मामले में दो सगे भाइयों की संपत्ति होगी जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Property of two brothers to be confiscated in cough syrup case
विज्ञापन
सहारनपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में आरोपियों की संपत्ति जांच तेज हो गई है। अब नवंबर 2025 में लखनऊ एसटीएफ ने गिरफ्तार किए दो सगे भाइयों की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी है। संपत्ति की कीमत करीब 22 करोड़ रुपये आंकी गई है।
Trending Videos

नवंबर 2025 में लखनऊ एसटीएफ ने थाना सदर बाजार क्षेत्र की शास्त्री नगर निवासी विभोर राणा, उनके भाई विशाल सिंह, बिट्टू और सचिन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करना स्वीकार किया था। इसके बाद दिसंबर 2025 में ईडी ने विभाेर राणा और विशाल सिंह के ठिकानों पर छापा मारकर जांच की थी। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एसटीएफ लखनऊ से सहारनपुर के रहने वाले दो सगे भाई अभिषेक शर्मा व शुभम को गिरफ्तार किया था। अब संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। एसआईटी जांच में 64 अचल संपत्तियां चिह्नित की गई। इसमें पांच मकान, बीएन फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड समेत तीन प्रतिष्ठान, सात प्लॉट और आठ कारें शामिल हैं। तीन लग्जरी कारें भी हैं। इनकी कीमत करीब 22 करोड़ बताई जा रही है। इनको जब्त करने के लिए सक्षम प्राधिकरण (सफेमा कोर्ट) से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर जिले में पुलिस टीम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed