{"_id":"69f6ef706dde6fe00702e286","slug":"saharanpur-neighboring-teenager-murdered-by-pushing-him-into-the-river-woman-took-revenge-for-a-fight-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: नदी में धक्का देकर पड़ोसी किशोर की हत्या, डेढ़ साल पहले परिवार से हुए झगड़े का महिला ने लिया बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: नदी में धक्का देकर पड़ोसी किशोर की हत्या, डेढ़ साल पहले परिवार से हुए झगड़े का महिला ने लिया बदला
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 03 May 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार
सहारनपुर के नुमाइश कैंप से 14 साल का अंशुमन दो दिन पहले लापता हो गया था। जांच में पता चला कि पड़ोस में रहने वाली महिला पूजा उसे अपने साथ बहाने से ले गई थी और यमुना नदी में धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने रविवार सुबह शव बरामद कर लिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नुमाइश कैंप से दो दिन से लापता किशोर अंशुमन (14) की हत्या कर दी। पड़ोसी महिला ने पुराने विवाद के चलते किशोर को पूर्वी यमुना नदी में धक्का दिया। उसका शव रविवार सुबह नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
डेढ़ साल पहले हुए झगड़े की जानकारी देते अंशुमन का भाई।
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र में नुमाइश कैंप निवासी अंशुमन शुक्रवार दोपहर लापता हो गया था। वह घर से निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर देर रात शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वीडियो में अंशुमन स्कूटी सवार महिला के साथ जाता दिखाई दिया। पहचान करने पर महिला पूजा निकली, जो परिवार की पुरानी परिचित थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह नहीं मिली। तलाशी के दौरान घर से भीगे कपड़े बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
इसी बीच आरोपी महिला पास की दुकान पर नया सिम खरीदते हुए मृतक के परिजनों को दिखाई दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी महिला पूजा ने पहले पुलिस को गुमराह किया और अलग-अलग स्थानों पर घुमाती रही। उसने थानाभवन, देवबंद, सरसावा और बड़गांव क्षेत्रों में पुलिस को भटकाया। कई घंटे की सख्ती के बाद उसने सच्चाई उगल दी और सही स्थान बताया।
ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ में अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश की संभावना, सहारनपुर में झमाझम से मौसम सुहाना
ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ में अगले 24 घंटे में आंधी-बारिश की संभावना, सहारनपुर में झमाझम से मौसम सुहाना
इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर बड़ी नहर पहुंची, जहां रात में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह गोताखोरों की मदद से दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें अंशुमन का शव बरामद कर लिया गया।
