सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: One Dead, Two Seriously Injured in Triple Bike Collision

Saharanpur: तीन बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर घायल, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Mar 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के नकुड़ गंगोह रोड पर तीन बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है और मामले की जांच की जा रही है।

Saharanpur: One Dead, Two Seriously Injured in Triple Bike Collision
स्वास्थ्य केंद्र पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ गंगोह रोड पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव भगवानपुर के पास उस समय हुआ जब तीन बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: Meerut: पश्चिम बंगाल को मथने में जुटे पश्चिमी यूपी के सियासतबाज, सीख रहे लोकल टोन, इस बात पर दे रहे जोर 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कुराली जाते समय हुआ हादसा
नकुड़ के मोहल्ला बंजारान निवासी आदिल एसी और फ्रीज ठीक करने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब दस बजे वह अपनी बाइक से गांव कुराली में किसी का फ्रीज ठीक करने के लिए जा रहा था। उसी समय उसके पीछे एक अन्य बाइक पर गांव लतीफपुर निवासी संदीप कुमार और साहबामाजरा निवासी सोनू किसी काम से गंगोह जा रहे थे।

बताया गया कि जैसे ही आदिल की बाइक गांव भगवानपुर कुराली के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे आ रही बाइक भी इन दोनों बाइकों से टकरा गई और तीनों बाइक सड़क पर गिर गईं।

सिर में गंभीर चोट से मौके पर मौत
हादसे में आदिल के सिर में गंभीर चोट लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दुर्घटना के बाद तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को नकुड़ सीएचसी लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने आदिल को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल युवकों का उपचार किया जा रहा है।

परिवार में सबसे बड़ा था मृतक
आदिल चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में दस वर्ष का एक बेटा और सात साल के जुड़वा बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। आदिल नकुड़ में एसी और फ्रीज रिपेयरिंग की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था।

हादसे की खबर मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ लग गई और परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed