सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two History-Sheeters Arrested After Separate Police Encounters, Injured in Leg Firing

Saharanpur: अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Feb 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

छुटमलपुर क्षेत्र में फतेहपुर पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों कलीम और रहमान को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है और उनके पास से हथियार व बाइक बरामद हुई।

Saharanpur: Two History-Sheeters Arrested After Separate Police Encounters, Injured in Leg Firing
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर क्षेत्र में फतेहपुर पुलिस ने सोमवार रात कुछ घंटों के अंतराल में दो अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। हालांकि दोनों के एक-एक साथी मौके से फरार हो गए।

Trending Videos


पहली मुठभेड़ में कलीम गिरफ्तार
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर मुनीष चंद्र के अनुसार पहली मुठभेड़ थाना अध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में कमेशपुर पुलिया से रजापुर करालटी मार्ग पर हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोकश कलीम के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से बाइक, तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। कलीम पर थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में बड़ी वारदात, मां पर चाकू से हमला, 4 साल की बेटी को पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला

दूसरी मुठभेड़ में रहमान दबोचा गया
दूसरी मुठभेड़ फतेहपुर कलसिया मार्ग से जीवाला जाने वाले रास्ते पर वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपेंद्र शर्मा की टीम के साथ हुई। यहां पुलिस की कार्रवाई में बदमाश रहमान घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से भी बाइक, तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। रहमान के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अस्पताल में कराया गया भर्ती
दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed