सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two lovers of married girlfriend..., killed the new one along with the old one

Saharanpur: शादीशुदा प्रेमिका के दो प्रेमी, पुराने वाले के साथ मिलकर नए को निपटाया; शराब पिलाकर ऐसे मारा

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 09 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

नानौता के आशु हत्याकांड का पुलिस ने पांच माह बाद खुलासा कर दिया। आशु की प्रेमिका रूबी और उसके पुराने प्रेमी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू और रूबी दोनों ही शादीशुदा हैं। पुलिस इस केस में मजबूत पैरवी के लिए पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है। 

Saharanpur: Two lovers of married girlfriend..., killed the new one along with the old one
गिरफ्तार रूबी और सोनू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आशु हत्याकांड का पांच महीने बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। प्रेमिका ने अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी आशु की हत्या की थी। दोनों ने मिलकर उसे शराब पिलाई और फिर रुहाड़ा पुल से नीचे धक्का दे दिया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और पहले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

 

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 13 नवंबर 2025 को ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा में 30 वर्षीय आशु निवासी मोहल्ला मकदूम जहां सराय बड़ा बगड़ गंगोह का शव पानी में उतराता हुआ मिला था। पुलिस ने मृतक के भाई सचिन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। करीब पांच महीने बाद पुलिस ने आशु हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले सोनू और उसकी प्रेमिका रूबी निवासी मोहल्ला मकदूम जहां सराय बड़ा बगड़ गंगोह को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया था घटना को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला रूबी का प्रेम प्रसंग गांव रंगेल निवासी सोनू के साथ चल रहा था। इसी दौरान सोनू की शादी होने से दोनों का मिलना कम हो गया था। इसी बीच रूबी का मोहल्ले में रहने वाले आशु से संपर्क हो गया। हालांकि कुछ समय बाद रूबी व सोनू का दोबारा से मिलना शुरू हो गया। दोनों के बीच में अब आशु आ गया था, जिसे बीच से हटाने के लिए रूबी व सोनू ने योजनाबद्ध तरीके से 12 नवंबर 2025 की रात को नानौता के ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा पुल पर शराब पिलाई। 

जब आशु को नशा हो गया तो दोनों ने मिलकर आशु को पुल से नीचे पानी में धक्का दे दिया, जिससे आशु की डूबकर मौत हो गई थी। आशु की हत्या को अंजाम देकर दोनों वहां से बाइक लेकर गंगोह की ओर चले गए। जाते समय महिला ने आशु का मोबाइल उठा लिया, जिसे गांव सांगाठेड़ा के पास एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने मोबाइल की तलाश की, लेकिन अभी तक नहीं मिला है। रूबी शादीशुदा है, उसका पति मजदूरी करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed