Saharanpur: खेत में बोवाई के दौरान हमला, महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी
सहारनपुर के छुटमलपुर क्षेत्र में खेत में मक्का बोने गई महिला के साथ मारपीट और निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छुटमलपुर क्षेत्र के खुजनावर गांव में खेत में फसल बोने गई महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमीन पर मक्का बोने को लेकर हुआ विवाद
खुजनावर निवासी रिहान ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी मां सायरा और चाची सुल्ताना ने हरिद्वार जिले की एक महिला से गांव में स्थित जमीन खरीदी थी। समझौते के अनुसार जमीन पर मक्का की फसल बोने और कटाई के बाद जमीन का कब्जा दिया जाना था।
दो दिन पहले महिला खेत में मक्का की बोवाई करने पहुंची थी। आरोप है कि गांव के ही दिलशाद, सदाकत, शराफत और कासिम ने उसे खेत में फसल बोने से रोक दिया, जिससे विवाद शुरू हो गया।
बचाने आए पिता और युवक पर भी हमला
शोर सुनकर महिला के पिता मुस्तफा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए गलत नीयत से उसका सूट फाड़ दिया।
पिता ने महिला को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे रिहान के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाते समय आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।