{"_id":"6a6ba3142f1f7cc1aa06facd","slug":"security-ring-to-remain-impenetrable-during-kanwar-yatra-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-180712-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अभेद्य रहेगा सुरक्षा घेरा, चार कंपनी पीएसी, दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अभेद्य रहेगा सुरक्षा घेरा, चार कंपनी पीएसी, दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
Fri, 31 Jul 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सावन माह शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कांवड़ यात्रा में चार कंपनी पीएसी, दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनके साथ ही तीन एएसपी, 11 सीओ, 70 निरीक्षक और 344 उप निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ मार्ग 904 सीसीटीवी और आई बेस कैमरों से लैस रहेंगे।
जिले में तीन मुख्य कांवड़ मार्ग हैं। पहला कांवड़ मार्ग काली नदी चौकी गागलहेड़ी से देहरादून रोड, राकेश केमिकल, आंबेडकर चौक, देहरादून चौक, घंटाघर चौक, नकुड़ तिराहा, सरसावा, शाहजहांपुर, यमुनानगर बॉर्डर है। दूसरा मंगलौर रोड से देवबंद, बड़गांव, नानौता, गंगोह, दौलतपुर घाट होते हुए करनाल और तीसरा कांवड़ मार्ग बड़कला चौकी से छुटमलपुर, कलसिया, बेहट, बादशाही बाग, विकास नगर उत्तराखंड, हथिनीकुंड बैराज हरियाणा है। कांवड़ मार्ग को 11 जोन, 23 सेक्टर, 52 सेक्टर में बांटा गया है। 41 अस्थायी चौकियां बनाई गई हैं। सुरक्षा के लिए अंतरजनपदीय एवं अंतरराज्यीय सीमा पर 27 बैरियर लगाए गए हैं। 32 महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाई है। जिले के नौ रेलवे स्टेशन, पांच बस स्टैंड, 15 वॉच टावर, चार क्यूआरटी पर भी पुलिस प्रबंध किए गए हैं। 10 प्रमुख मंदिरों पर पुलिस गार्द एवं अन्य आवश्यक पुलिस प्रबंध, तीन खोया पाया केंद्र, दो कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। पांच क्रेन ड्यूटी, छह एंटी थैफ्ट टीम, 12 हिट टीम, एक एस चेक टीम, एक बम निरोधक दस्ता है।
-- -- --
-- आग से बुझाने के भी पर्याप्त इंतजाम
आग से बुझाने के लिए भी पुलिस-प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। अग्निशमन व्यवस्था के लिए 10 स्थानों पर फायर टेंडर रहेगी। 120 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में रहेंगे। 310 सिविल डिफेंस, 800 चौकीदारों की भी ड्यूटी लगाई गई है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। दिल्ली-देहरादून पर प्रवेश व निकास के लिए आठ बिंदुओं पर पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
-- -- --
-- कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, कांशीराम से संचालित हुईं बसें
पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर बैरिकेडिंग करा दी है। अब चार अगस्त की रात 12 बजे तक कांवड़ मार्ग पर एक तरफ कांवड़िए और दूसरी तरफ हल्के वाहन संचालित होंगे। इसके साथ ही रोडवेज का संचालन कांशीराम कॉलोनी से शुरू हो गया है। देहरादून, हरिद्वार जाने वाली बसें चुनहेटी कट से लाखनौर होते हुए एक्सप्रेसवे पर चढ़ेंगी। देहरादून, हरिद्वार, आगरा, लखनऊ आदि जगहों के किराए में बढ़ोतरी हो गई है।
-- -- --
-- ये रहेगी व्यवस्था
एएसपी - 03
सीओ - 11
निरीक्षक - 70
उप निरीक्षक - 344
हेड कांस्टेबल - 516
कांस्टेबल - 1524
पीएसी - चार कंपनी
रेडियोकर्मी - 50
अग्निशमन अधिकारी-कर्मचारी - 42
अभिसूचना अधिकारी-कर्मचारी - 40
-- -- -- -
-- वर्जन
कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़िए नहीं चढ़ेंगे। उस पर वाहनों का आवागमन होगा।
- अभिनंदन सिंह, एसएसपी