सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: BJP MLA and CMO Face Off Over Allegations of Corruption in Shamli

Shamli: भ्रष्टाचार को लेकर टकराव, भाजपा विधायक और सीएमओ आमने-सामने, जानें आखिर क्या है विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
सार

शामली में अस्पतालों की मरम्मत के टेंडर को लेकर भाजपा विधायक देवेंद्र निम और सीएमओ डॉ. अनिल कुमार के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Shamli: BJP MLA and CMO Face Off Over Allegations of Corruption in Shamli
भ्रष्टाचार - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

शामली के राजकीय अस्पतालों की मरम्मत के टेंडर को लेकर छिड़ी रार में रामपुर मनिहारन के भाजपा विधायक देवेंद्र निम और शामली के सीएमओ डॉ. अनिल कुमार आमने-सामने आ गए हैं। बिना टेंडर काम कराने की विधायक की शिकायत पर जहां सीएमओ के खिलाफ जांच कराई गई है, वहीं सीएमओ ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र लिखकर विधायक पर नियम विरूद्ध काम कराने का दबाब बनाने का आरोप लगाया है।

Trending Videos


राजकीय अस्पतालों की मरम्मत के कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच पूरी होने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी है। उधर, सीएमओ ने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परियोजना कल्याण सचिव को पत्र लिखकर विधायक पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। सीएमओ ने शासन को लिखा है कि विधायक की मां के नाम पर मेसर्स पदमलता नम फर्म को काम दिलाने को लेकर विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने पत्र में लिखा है कि 25 जुलाई 2023 को ई निविदा ई पोर्टल पर अपलोड की गई थी, जिसकी अनुमानित लागत 50 लाख निर्धारित थी और उसकी वैधता वित्तीय वर्ष 2024 व 2025 दो साल या अग्रिम ई टेंडर होने तक थी। बिड खुलने के बाद दो फर्म निर्धारित हुई इसमें एक फर्म विधायक की माता मेसर्स पदमलता के नाम और दूसरी मेसर्स प्रदीप कुमार के नाम से संचालित है।

तत्कालीन सीएमओ द्वारा 11 सितंबर 2023 को दोनों फर्मों के मध्य कार्य आवंटित कर दिया गया। इसमें शामली तहसील के समस्त राजकीय चिकित्सालय मेसर्स पदमलता निम को और ऊन और कैराना तहसील के समस्त राजकीय चिकित्सालय प्रदीप कुमार कांट्रेक्टर को आवंटित किए गए थे। दोनों ने एक-एक लाख की एफडीआर भी विभाग को प्राप्त कराई। इसमें मैसर्स पदमलता फर्म द्वारा 2023-24 में तीन करोड़ 14 लाख छह हजार 620 रुपये के कार्य किए। जबकि प्रदीप कुमार कांट्रेक्टर द्वारा एक करोड़ 39 लाख दो हजार 400 रुपये के काम किए ।

पोस्टमार्टम हाउस की रिपेयर एवं उपकेंद्रों की मरम्मत का कार्य भी मेसर्स पदमलता को आवंटित किया गया, लेकिन उन्होंने इसमें रुचि नहीं दिखाई। इस कारण जनहित एवं राजकीय कार्य हित को देखते हुए राजकीय चिकित्सालयों का मरम्मत संबंधी कार्य प्रदीप कांट्रेक्टर से टेंडर में निर्धारित दरों पर करा लिए गए।

सीएमओ ने पत्र में कहा कि जब दोनों की फर्म द्वारा समान दरों पर कार्य कराए गए तो यह कार्य नियम विरुद्ध कैसे हो सकते हैं। इन तथ्यों से साफ है कि विधायक द्वारा जानबूझकर उसे दबाव में लेकर अनैतिक राजकीय कार्य करवाने का प्रयास किया जा रहा है जो किसी भी तरह से स्वीकार योग्य नहीं है।

उधर, विधायक देवेंद्र निम का कहना है कि सीएमओ खुद को बचाने के लिए उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों में पूरी तरह से गोलमाल किया है। अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
कोट

शामली सीएमओ ने पांच करोड़ के काम बिना टेंडर के करा दिए हैं। इस मामले की जानकारी मुझे लगी। इसके बाद मैंने डीएम से पूरे मामले की शिकायत की। डीएम ने सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों की टीम बनाई। टीम ने जांच के बाद शिकायत को सही पाया। अब सीएमओ खुद को फंसता देख मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। आरोप पूरी तरह से आधारहीन है।-देवेंद्र निम, विधायक, रामपुर मनिहारान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed